फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन बना मिस्टर काशी और किसके सिर सजा मिस काशी का ताज

Sat, 20 Jan 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
fashion - फोटो : अमर उजाला
बनारस की संस्कृति, बनारस का लहंगा और बनारसी साड़ी को समेटे प्रतिभागियों ने मंच पर अपने जलवे दिखाए। फैशन शो के चार राउंड से गुजरने के बाद मिस स्टार ऑफ काशी और मिस्टर स्टार ऑफ काशी चुन लिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
 
विज्ञापन

2 of 5
fashion - फोटो : अमर उजाला
रंगभूमि ग्रुप आफ आर्ट की ओर से गुरुवार को मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान में आयोजित कार्यक्रम में पूजा यादव मिस काशी और मिस्टर काशी शमीर खान को चुना गया। लड़कियों में फर्स्ट रनरअप संजना रावत और द्वितीय रनर अप जयती रहीं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
fashion - फोटो : अमर उजाला
लड़कों में प्रथम रनर अप सुमित चौधरी और द्वितीय रनरअप कृष्णा जौहरी को चुना गया। प्रतिभागियों को बेस्ट वॉक, बेस्ट स्माइल, बेस्ट लुक, बेस्ट फोटोजेनिक, बेस्ट पर्सनैलिटी के भी खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान ब्राइडल, इंडोएशियन, फंकी और ट्रेडिशनल राउंड में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 
 

4 of 5
fashion - फोटो : अमर उजाला

मंच पर उतरे सभी प्रतिभागियों ने बनारस के 60 के दशक के परिधानों में प्रस्तुति दी। काशी की फैशन डिजाइनर रुपाली गुप्ता के परिधान में सजे सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा डिजाइनर प्रियंका उपाध्याय, सिमरन केशरी के भी परिधानों की प्रस्तुति प्रतिभागियों ने की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fashion - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में तान्या तिवारी ने अपने गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। कॉमेडी कलाकार मोहम्मद अनीस केनाटक से उपस्थित दर्शक हंसी से लोटपोट होते रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें