फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती पर विवादित बयान देने वाली विधायक साधना सिंह का ये है बैकग्राउंड, पहले भी रही हैं चर्चा में

Mon, 21 Jan 2019 10:03 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
sadhna singh - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की भाजपा विधायक साधना सिंह का मायावती को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। चंदौली जिले में आयोजित किसान कुंभ महाअभियान में साधना सिंह ने कहा कि मायावती न तो नर लगती हैं ना नारी, किन्नर लगती हैं मायावती। इसके बाद तो हंगामा मच गया। मालूम हो कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब साधना सिंह चर्चा में हो। जानिए कुछ और मामले...

 
विज्ञापन

2 of 6
साधना सिंह - फोटो : amar ujala
साधना सिंह चंदौली जिले में मुगलसराय सीट से 2017 में पहली बार भाजपा की टिकट पर विधायक बनीं। इससे पहले वह 1993 जिले में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। इसके अलावा साधना सिंह चंदौली जिले की महिला प्रकोष्ठ और व्यापार मंडल के अध्यक्ष का पद संभाल चुकी हैं।  

 
विज्ञापन

3 of 6
sadhna singh - फोटो : amar ujala
यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव के समय एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें साधना सिंह सपाइयों को गालियां देती नजर आ रही हैं। वीडियो को लेकर चर्चा थी कि यह वोटिंग वाले दिन का था। 

 

4 of 6
पकंज सिंह के साथ साधना सिंह - फोटो : amar ujala
साधना सिंह ने विधायक बनने के छह महीने बाद ही मुगलसराय रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देखकर वह बिफर पड़ी और सफाई रखने को लेकर डीआरएम को चेतावनी दे डाली। वहीं उनके समर्थक डीआरएम से भिड़ गए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
विजय का प्रतीक चिह्न दिखाती भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह।
चंदौली जिले में एक बार समीक्षा बैठक के दौरान विधायक साधना सिंह यूपी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयप्रकाश निषाद पर भड़कते हुए कह दिया था कि प्रभारी मंत्री जी, आज के बाद आपकी बैठक में नहीं आऊंगी। उनके इस रूप को देखने के बाद प्रभारी मंत्री हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कूड़ा लेकर डीआरएम कार्यालय धमकी भाजपा विधायक साधना सिंह - फोटो : अमर उजाला
विधायक साधना सिंह ने एक पत्रकार को फोन पर धमकी दी थी। जब धमकी का ऑडियो वायरल हो गया तो विधायक ने पत्रकार को कही बातों पर खेद प्रकट किया। मामले के अनुसार पत्रकार ने हत्या से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें