फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच चाकूबाजी, महिला वकील गिरफ्तार

Fri, 14 Sep 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
mirzapur - फोटो : amar ujala

यूपी के मिर्जापुर कोर्ट परिसर में गुरुवार की दोपहर की एक अधिवक्ता के ऊपर चाकू से हमला कर उससे पांच हजार रुपया छीनने की खबर लगते ही सनसनी मच गई। घटना एक अधिवक्ता के चैंबर में घटी। आरोपी महिला वकील ने कहा कि उसके साथ छेड़खानी की गई। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला... 
विज्ञापन

2 of 5
mirzapur - फोटो : amar ujala
वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक शालिनी को दी। सूचना मिलते ही एसपी ने सीओ नगर संजय सिंह एवं शहर कोतवाल अरूण यादव को मौके पर भेजकर कार्रवाई करने को कहा।  मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला अधिवक्ता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। घायल अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ छिनैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala

विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोरसर सरपत्ती गांव निवासी संचमलाल गुप्ता(52) कचहरी परिसर में वकालत करते है। संचमलाल गुप्ता का कचहरी परिसर स्थित बंदी गृह के पास चेंबर है। घायल अधिवक्ता के अनुसार गुरुवार की दोपहर वह अपने चेंबर में बैठे थे तभी महिला अधिवक्ता पूनम अपने एक सहयोगी के साथ आई और उनके चेंबर में बैठ गई। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
इस बात का उन्होंने विरोध जताया तो महिला वकील हाथापाई करने लगी। इसके बाद चाकू निकालकर हमला कर दिया और जेब में रखे पांच हजार रुपया निकाल लिया। विरोध जताया तो दोबारा मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य लोगों को भी जान से मारने की धमकी देने लगी। यह देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mirzapur - फोटो : amar ujala
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिवभास्कर निवासी इलाहाबाद तथा अधिवक्ता पूनम निवासी सोनभद्र  के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, लूट, समेत अन्य आरोप में मामला पंजीकृत कर कचहरी परिसर बार एसोसिएशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उधर,  महिला अधिवक्ता पूनम ने कहा कि उसके साथ विरोधी अधिवक्ता छेड़खानी कर रहा था। विरोध जताने पर मारपीट कर लिया। जहां तक चाकू से हमला करने की बात है तो यह सब गलत है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें