यूपी के मिर्जापुर कोर्ट परिसर में गुरुवार की दोपहर की एक अधिवक्ता के ऊपर चाकू से हमला कर उससे पांच हजार रुपया छीनने की खबर लगते ही सनसनी मच गई। घटना एक अधिवक्ता के चैंबर में घटी। आरोपी महिला वकील ने कहा कि उसके साथ छेड़खानी की गई। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 5
mirzapur
- फोटो : amar ujala
वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक शालिनी को दी। सूचना मिलते ही एसपी ने सीओ नगर संजय सिंह एवं शहर कोतवाल अरूण यादव को मौके पर भेजकर कार्रवाई करने को कहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला अधिवक्ता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। घायल अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ छिनैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोरसर सरपत्ती गांव निवासी संचमलाल गुप्ता(52) कचहरी परिसर में वकालत करते है। संचमलाल गुप्ता का कचहरी परिसर स्थित बंदी गृह के पास चेंबर है। घायल अधिवक्ता के अनुसार गुरुवार की दोपहर वह अपने चेंबर में बैठे थे तभी महिला अधिवक्ता पूनम अपने एक सहयोगी के साथ आई और उनके चेंबर में बैठ गई।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस बात का उन्होंने विरोध जताया तो महिला वकील हाथापाई करने लगी। इसके बाद चाकू निकालकर हमला कर दिया और जेब में रखे पांच हजार रुपया निकाल लिया। विरोध जताया तो दोबारा मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य लोगों को भी जान से मारने की धमकी देने लगी। यह देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिवभास्कर निवासी इलाहाबाद तथा अधिवक्ता पूनम निवासी सोनभद्र के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, लूट, समेत अन्य आरोप में मामला पंजीकृत कर कचहरी परिसर बार एसोसिएशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, महिला अधिवक्ता पूनम ने कहा कि उसके साथ विरोधी अधिवक्ता छेड़खानी कर रहा था। विरोध जताने पर मारपीट कर लिया। जहां तक चाकू से हमला करने की बात है तो यह सब गलत है।