मकर संक्रांति पर रंगबिरंगी पतंगों से बनारस का आसमान पट गया। खुशियों के आसमान में पतंगें खूब लहराईं, बलखाईं। छतों, पार्कों और घाटों से गंगा पार रेती तक पतंगबाजी की होड़ ने उम्र के फासले मिटा दिए। भक्काटे के शोर के बीच बच्चों ने जमकर पतंगें उड़ाईं तो बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं ने भी हाथ आजमाए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kites
- फोटो : अमर उजाला
बनारसी युवाओं की टोलियों का तो कहना ही क्या। दिन में खिली धूप से मौसम और खुशनुमा हो उठा था। धूप खिली तो सुबह सर्द हवाएं भी कमजोर पड़ गईं। गुनगुनी धूप और हल्की हवा के चलते पतंगबाजी के शौकीनों के लिए आदर्श मौसम बन गया। पतंगबाजी के अहसास को खास बनाने के लिए सबने अपने-अपने स्तर से तैयारियां की थीं।
विज्ञापन
3 of 5
kites
- फोटो : अमर उजाला
छतों से पार्कों तक जगह-जगह बाकायदा म्यूजिक सिस्टम लगाए गए थे। चूड़ा-मटर, गाजर के हलवे के साथ तिलपट्टी, गजक की सोंधी खुशबू फिजा में फैली थी। गंगा पार रेती का खुशनुमा माहौल भी कुछ ऐसा ही था। छतों पर डीजे की धुन पर मस्ती के साथ युवाओं की टोलियां अपनी धुन में थीं तो महिलाओं, युवतियों ने भी उत्साह से पतंगबाजी की।
4 of 5
kites
- फोटो : अमर उजाला
समूहों में लोग पार्कों और गंगा पार रेती पर भी पहुंचे। सिगरा, चेतगंज, महमूरगंज, बीएचयू, मछोदरी, चौक, गोदौलिया, बेनियाबाग, लक्सा, रामापुरा, हबीबपुरा, लंका आदि इलाकों में सुबह से देर शाम तक पतंगबाजी का सिलसिला चला। जमीं से आसमां तक पतंगें बलखाती-इठलाती रहीं। कहीं मोदी-योगी के चित्र वाली पतंगें तो कहीं राहुल और नोटबंदी की पतंगें लहराती नजर आईं।
कटी पतंगों को लूटने के लिए शहर की गलियों में बच्चों का हुजूम एक तरफ से दूसरी तरफ दौड़ता-भागता रहा। दुकानों पर दिन भर पतंगों और मंझों की खरीदारी होती रही। पक्का महाल की गलियां मंझों से पटी रहीं। इससे आवागमन में लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। जगह-जगह तारों में मंझे और पतंगों के फंसने से दिक्कतें हुईं।