Kashi Vishwanath Dham: महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काशी में दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को विश्वनाथ मंदिर में 4.05 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। ऐसे में जनवरी में दूसरी बार सबसे ज्यादा श्रद्धालु आए हैं।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड जनवरी में दूसरी बार बना है। एक जनवरी 2025 को जहां 7.43 लाख श्रद्धालु आए थे, वहीं 25 जनवरी को 4.05 लाख श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह तक मुश्किल से पहुंचा जा सका।
विज्ञापन
2 of 5
महाकुंभ का काशी में पलट प्रवाह
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को गोदौलिया और चौक के आसपास दो से तीन किलोमीटर की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
3 of 5
महाकुंभ का काशी में पलट प्रवाह
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु कतारबद्ध होकर हर हर महादेव का जयघोष करते रहे। सुबह मंगला आरती के बाद शुरू दर्शन-पूजन का सिलसिला रात 11 बजे तक चलता रहा।
4 of 5
महाकुंभ का काशी में पलट प्रवाह
- फोटो : अमर उजाला
तमाम श्रद्धालु ऐसे रहे, जो दो घंटे बाद बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन पा सके। इस दौरान श्रद्धालु हर- हर महादेव के जयकारे लगाते रहे।