फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: काशी विश्वनाथ धाम में चार लाख भक्तों ने किए दर्शन, तस्वीरों में देखें- घाटों पर महाकुंभ जैसा नजारा

Mon, 29 Dec 2025 02:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नए साल को लेकर काशी में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। सोमवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के साथ ही दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ धाम परिसर में दिखी। 
विज्ञापन
1 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
गिरते तापमान के बीच बाबा विश्वनाथ के भक्तों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। वीकेंड और साल समाप्ति से महज तीन दिन पहले, 13 डिग्री तापमान के बीच रविवार को 20–21 घंटे में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। कई भक्त बाबा के दर्शन किए बिना मायूस लौट गए। वहीं 38 भक्तों ने ऑनलाइन एप के माध्यम से धनराशि दान की। सोमवार को भी सुबह से भक्तों का तांता लगा है। मंदिर के सभी द्वार पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है। आज भक्तों की संख्या पांच लाख पार करने के आसार हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
गंगा द्वार की सभी सीढ़ियां भक्तों से भरी थीं। गेट नंबर चार से लेकर विश्वनाथ गली तक भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। सभी द्वारों से भक्तों को प्रवेश दिया गया। सड़क से लेकर गर्भगृह तक लगी बैरिकेडिंग के सहारे चलते हुए भक्तों को बाबा विश्वनाथ का झांकी दर्शन कराया गया। ज्योतिर्लिंग पर चार फीट की दूरी से पाइप के माध्यम से जलाभिषेक कराया गया। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्त मंदिर से बाहर निकलते रहे।
विज्ञापन

3 of 8
काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले रास्ते पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
चार जनवरी को सुगम दर्शन के 40 टिकट खाली
अगले तीन जनवरी तक सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। चार जनवरी को रात आठ बजे तक सिर्फ 40 टिकट ही उपलब्ध हैं। इसके बाद से 100 से अधिक बुकिंग की जा सकती है। वहीं, रविवार को बाबा विश्वनाथ धाम में कई भक्त भीड़ के कारण दर्शन नहीं कर सके। इसके चलते ऑनलाइन दान का सिलसिला बढ़ गया। दूरदराज से आए और दर्शन नहीं कर पाए 38 भक्तों ने करीब 25 हजार रुपये तक ऑनलाइन दान किया।

4 of 8
काशी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
काल भैरव के दरबार में पहुंचे तीन लाख से अधिक श्रद्धालु
काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में नए साल से पहले ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार की भोर से देर शाम तक करीब तीन लाख लोगों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। पिछले सप्ताह से दर्शनार्थियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिस कारण काल भैरव मंदिर के आसपास के इलाकों में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

5 of 8
काशी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
काल भैरव मंदिर में रविवार सुबह मंगला आरती के बाद दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते होते दर्शन करने वालों की लाइन मंदिर के प्रवेश द्वार से सड़क तक पहुंच गई। दिन चढ़ने के साथ दर्शनार्थियों का सैलाब भी बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक काल भैरव मंदिर के अलावा, बीबी हटिया, जतनबर, चौखंभा, राजमंदिर व विशेश्वरगंज तक लोगों की लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन

6 of 8
काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले रास्ते पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि दर्शन करने आए लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मंदिर परिसर समेत विशेश्वरगंज से कोतवाली थाने तक सड़क और गलियों में बैरिकेडिंग कर सुगम दर्शन की व्यवस्था बनाई गई है। हालांकि दर्शनार्थियों की बढ़ी भीड़ के कारण इलाके में कार, बाइक, टोटो समेत पैदल यात्री भी जाम में फंसे थे।
विज्ञापन

7 of 8
गंगा आरती में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गलियों में ई-रिक्शा और बाइक, घरों में कैद स्थानीय लोग
काल भैरव मंदिर में दर्शन करने वालों की भीड़ मैदागिन से राजमंदिर, चौखंभा और विशेश्वरगंज इलाके तक लगी रही। इन क्षेत्रों में ई रिक्शा, ऑटो समेत पैडल रिक्शा के कारण सुबह से रात तक जाम की स्थिति रही। ई रिक्शा वाले सवारी बैठाकर मंदिर तक जाने के लिए गलियों में घुस जा रहे हैं। जिस कारण गलियों में जाम लग जा रहा है, आलम यह है कि गलियों में ई रिक्शा और बाइक खड़ी रह रही है और पक्के महाल के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन के द्वारा मंदिर क्षेत्र में सवारी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। 
विज्ञापन

8 of 8
काशी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गंगा की लहरों पर सजी नए साल की मस्ती
मारवाड़ी समाज एवं मारवाड़ी महिला संगठन की ओर से रविवार को नववर्ष के उल्लास के साथ पारिवारिक मिलन समारोह बजड़े पर आयोजित हुआ। करीब 300 महिलाएं और पुरुषों ने रविदास घाट से नमोघाट तक कड़ाके के ठंड के बीच बजड़े पर नए साल की अगवानी की मस्ती सजी। उन्होंने गंगा पार घोड़े व ऊंट की सवारी भी की। साथ ही स्वादिष्ट व्यंजन लुत्फ उठाए। प्राकृतिक माहौल में सेल्फी लेने की होड़ रही। इस मौके पर मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया, अजय यादुका, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, महिला संगठन की अध्यक्ष कविता भालोटिया मौजूद रहे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें