फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: देव दीपावली की तरह होगा लोकार्पण दिवस, रोशनी से नहाएगा पूरा शहर

Wed, 08 Dec 2021 01:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला।
54 हजार वर्गमीटर में फैले काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण महोत्सव को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। काशीपुराधिपति के धाम का वैभव पूरी दुनिया देखेगी। धाम के लोकार्पण उत्सव का साक्षी बनने के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का काशी आगमन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लाकार्पण करेंगे। इस दौरान काशी में फिर से देव दीपावली जैसा उत्सव देखने को मिलेगा। घाटों पर दीप सजेंगे और लेजर शो होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।

अभी लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण करने आए तो सीएम ने कहा कि इस दिन लोग अपने घरों में विशेष सफाई के साथ ही दीप अवश्य जलाएं। इसके लिए काशी के परिवारों के साथ संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि 1669 के बाद अहिल्याबाई होलकर द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के लगभग 352 वर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार कराया है।
विज्ञापन

2 of 10
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
12, 13 व 14 दिसंबर को गंगा घाटों के साथ-साथ शहर की प्रमुख इमारतों की विशेष सजावट एवं लाइटिंग कराई जाए। उन्होंने कमिश्नर दीपक अग्रवाल से मंदिर में डिजिटल डोनेशन की व्यवस्था करने के साथ ही पूरी काशी का डिजिटल मैप बनाने के भी निर्देश दिया। हर वार्ड में कीर्तन मंडली लगाई जाए। कीर्तन मंडली सुबह निकलकर प्रात: मोहल्लों में कीर्तन भजन करें। इन मंडलियों को संस्कृति विभाग द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। 13 दिसंबर से 14 जनवरी तक श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 10
धाम में खास मणिमाला भी तैयार 
काशी विश्वनाथ धाम में 27 मंदिरों की एक खास मणिमाला भी तैयार की गई है। यह वे मंदिर हैं, जिनमें कुछ काशी विश्वनाथ के साथ ही स्थापित किए गए थे और बाकी समय-समय पर काशीपुराधिपति के विग्रहों के रूप में यहां बसाए गए थे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की परिकल्पना के साथ ही अधिग्रहीत भवनों से निकले इन मंदिरों को संरक्षित कर उन्हें विश्वनाथ धाम का हिस्सा बनाया गया है।

गंगा स्नान के बाद जल लेकर चलने वाले भक्त इस मणिमाला को साक्षी मानकर ही गर्भगृह तक जाएंगे और यहां से दर्शन के बाद इन विग्रहों की परिक्रमा कर धर्मलाभ लिया जा सकेगा।

4 of 10
लोकार्पण पर रोशनी से नहाएगा पूरा शहर
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर पूरा शहर रंगीन रोशनी से नहाएगा। घाट से लेकर गलियों तक रोशनी से सजावट होगी। शहर की सभी प्रमुख इमारतों को रौशनी से सजाई जाएंगी। भव्य काशी दिव्य काशी के आयोजन को देश ही नहीं पूरी दुनिया देखेगी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद 14, 15 व 16 दिसंबर को काशी के प्रत्येक घरों में बाबा का विशेष प्रसाद पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

5 of 10
पहले चरण का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी
काशी विश्वनाथ धाम परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। 13 दिसंबर को पीएम मोदी के हाथों पहले चरण की परियोजना लोकार्पित होगी। इसमें मंदिर परिसर के साथ ही मुमुक्षु भवन, यात्री सुविधा केंद्र, वैदिक केंद्र, गंगा व्यू गैलरी, भोगशाला, फूड कोर्ट सेंटर, सुरक्षा केंद्र और मंदिर चौक सहित 19 भवन यात्री सुविधाओं के लिए तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 10
Kashi Vishwanath corridor - फोटो : Kashi Vishwanath corridor
दूसरे चरण में ये काम होंगे पूरे
मंदिर चौक से विश्वनाथ धाम परिसर के साथ ही गंगा दर्शन किए जा सकेंगे। दूसरे चरण में जलासेन घाट और ललिता घाट से रैंप का निर्माण, एस्केलेटर, सांस्कृतिक केंद्र आदि का निर्माण किया जाना है। जलासेन घाट पर गंगा स्नान के बाद धाम में प्रवेश के लिए प्रस्तावित भव्य मुख्य द्वार का निर्माण किया जाना है। दूसरे चरण का निर्माण कार्य 60 करोड़ रुपये में पूरा होगा।
विज्ञापन

7 of 10
देशभर के प्रमुख संतों और प्रबुद्धजनों से संवाद
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को मंदिर चौक में देशभर के प्रमुख संतों और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर श्रीश्री रविशंकर और जग्गी वासुदेव भी मौजूद रहेंगे।

8 of 10
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर के मंदिरों और मठों में लोकार्पण का सजीव प्रसारण
लोकार्पण उत्सव को विश्वव्यापी बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 13 दिसंबर की सुबह से ही दुनियाभर के मंदिरों और मठों में काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसमें देश के प्रमुख शैव संप्रदाय से जुड़े पीठाधीश्वर को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें तमिलनाडु के अधिनाम, कर्नाटक के लिंगायत व वीरशैव और उत्तर के सभी अखाड़ों को शामिल करने की तैयारी है।
 

9 of 10
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
लोकार्पण के बाद चलो काशी के मास की होगी शुरुआत
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर से काशी विश्वनाथ धाम के अभियान की कहानी का बुकलेट घर-घर पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण के बाद से ही चलो काशी नारे के साथ उत्सव मास की शुरुआत हो जाएगी। इसमें प्रदेश व देश स्तर के कार्यक्रमों के साथ ही शहर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
 
विज्ञापन

10 of 10
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत - फोटो : ANI
रवियोग में पीएम करेंगे बाबा धाम का लोकार्पण
अद्भुत, अद्वितीय और भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम जनता को 13 दिसंबर को समर्पित होगा। अगहन मास की दशमी तिथि को रवियोग में पीएम नरेंद्र मोदी धाम को जनता को लोकार्पित करेंगे। लोकार्पण के दिन सोमवार को बन रहा महा सिद्धियोग समूह दोषों को नष्ट करने वाला है। इस माह में किए गए सभी शुभ काम भगवान को अर्पित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें