फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: मुमताज अली के तैयार किए विशेष अंगवस्त्र से होगा पीएम मोदी का अभिनंदन, देखें तस्वीरें

Sun, 12 Dec 2021 09:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी में लगे हस्तशिल्पी - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। तैयारी अंतिम दौर में है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। काशी आगमन पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का स्वागत जीआई उत्पाद हस्तशिल्प से किया जाएगा। रूद्राक्ष जड़ित जरदोजी अंगवस्त्रम, त्रिशूल और कमल में विराजमान शिवलिंग देकर प्रधानमंत्री के अभिनंदन करने की योजना है।

मुख्यमंत्री द्वारा इन उत्पादों के जरिए प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इन उत्पादों को अंतिम रूप देने में हस्तशिल्पी जुटे हुए हैं। काशीपुरा के विजय केसरा, रमेश और स्टेट अवार्डी अनिल कसेरा द्वारा तीन फीट छह इंच का मेटल रिपोजी क्राफ्ट का त्रिशूल तैयार है। इसमें चार नाग की आकृति को भी बनाया गया है। वहीं लल्लापुरा निवासी मुमताज अली ने जरी-जरदोजी व रेशम का प्रयोग करते हुए पंचमुखी रूद्राक्ष के 24 दानों को लगाकर अंगवस्त्र तैयार किया है।
विज्ञापन

2 of 8
पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी में लगे हस्तशिल्पी - फोटो : अमर उजाला
रामकटोरा के रहने वाले वुड कार्विंग स्टेट अवार्डी चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा द्वारा 22 इंच की आकृति में कमल की पंखुड़ियों के बीच शिवलिंग को स्थापित किया गया है। इस कमल शिवलिंग की विशेषता है कि इनकी पंखुड़ियों को बीच में स्थित बटन से घुमाकर खोला और बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार जरदोजी अंगवस्त्रम और त्रिशूल - फोटो : अमर उजाला
जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि इन उत्पादों को तैयार करने में 15 से 25 दिन का समय लगा है। इन उत्पादों को रविवार तक प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। 

4 of 8
काशी विश्वनाथ धाम का भव्य नजारा। - फोटो : अमर उजाला
 काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर काशीवासियों में उत्साह है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए घाटों पर देव दीपावली की तरह दीये जलाए जाएंगे। लेजर लाइट शो के साथ  वाराणसी के सभी मंदिरों और सरकारी व प्राइवेट बिल्डिंग को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
13 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन अवसर पर वाराणसी के अलावा देश विदेश के विद्वान और साधु - संतों को काशी में आने का न्योता भेजा गया है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ कुल 4000 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

6 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के  लाइव प्रसारण के लिए चैनलों के अलावा धार्मिक स्थलों, चौराहों पर टीवी स्क्रीन के माध्यम से कराया जाएगा। जिससे जो लोग मौके पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बन सकें।
विज्ञापन

7 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर के शिवभक्त इस ऐतिहासिक क्षण में भागीदार होने और मन भावन जटाजूट को एक पल निहारने के लिए काशी पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि काशी की सड़के गुलजार है, होटलों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। पर्यटन उद्योग और अन्य कारोबार में चार चांद नहीं बल्कि हजार चांद लग रहे हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी सोमवार की शाम को गंगा में जल विहार करेंगे। संत रविदास घाट से शुरू होने वाले रोरो विवेकानंद में पीएम की अगवानी में भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें