फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण : पीएम मोदी के स्वागत को बनारस तैयार, उत्सव के लिए घाट और गलियां रोशन

Mon, 13 Dec 2021 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी ने भव्य काशी विश्वनाथ धाम की सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं जिस पर उन्होंने लोगों से उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
1 of 7
राजा महलघाट से लेकर अन्य घाटों पर हुई सजावट। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए काशी तैयार हो गई है। गंगा घाट, सड़क-चौराहे, बनारस की गलियां स्वागत के लिए तैयार हो गई हैं। पूरा शहर रोशनी में नहा गया है। घाटों पर रंगोली बनाई गई है। सोमवार को पीएम मोदी वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। उनके स्वागत में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनेता, संत मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी ने भव्य काशी विश्वनाथ धाम की सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं, जिस पर उन्होंने लिखा है कि वे सोमवार को काशी में रहेंगे। साथ ही लोगों से उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

2 of 7
भेलूपुर जल कल विभाग। - फोटो : अमर उजाला
धाम के लोकार्पण उत्सव पर काशीवासी उत्साहित हैं और अपने-अपने घरों में सजावट कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से जहां स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने खुद ही बंदी रखने का निर्णय लिया है। कई व्यापारिक संगठनों ने सोमवार को पूरी तरह से बंदी का फैसला किया है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रभुघाट से लेकर अन्य घाटों पर गई सजावट। - फोटो : अमर उजाला
चमक उठे हेरिटेज पोल
मैदागिन, गोदौलिया सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में डिवाइडरों और किनारे पर लगे हेरिटेज पोलों की खराब लाइटों को बदलने के साथ उन पर लाल, सफेद और हरे रंग की एलईडी झालरों से सजावट की गई है।

4 of 7
राजा महलघाट से लेकर अन्य घाटों पर गई सजावट। - फोटो : अमर उजाला
शहर को दुल्हन की सजाया गया
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। सरकारी भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सजावट की गई है। कैंट रेलवे स्टेशन, मंडुवाडीह, रोडवेज बस स्टैंड, बीएलडब्ल्यू को सजाया गया है। इसके अलावा लोगों ने स्वयं से अपने घरों पर सजावट की है। इसके अलावा ओवर ब्रिजों को भी चमकाया गया है। इन पर नए तरीके से रंगरोगन किया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
भेलूपुर विजया चौराहे पर गई सजावट। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरा शहर चमकने लगा है। नगर निगम की ओर से रविवार देर रात तक सफाई का काम किया जाता रहा। साथ ही डिवाइडरों के किनारों की धूल हटाने का काम भी पूरे दिन चलता रहा। इसके अलावा फुटपाथों को भी साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
बीएचयू सिंह द्वार पर की गई सजावट। - फोटो : अमर उजाला
बरेका से लेकर सुंदरपुर होते हुए बीएचयू और दशाश्वमेध रोड पर सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। कई जगह पर्दे भी लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री को पूरे रास्ते कहीं भी गंदगी न दिखे, इसको लेकर भी निगम की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पूरे रास्ते में रविवार को देर रात तक सफाई का काम चलता रहा। बीएलडब्ल्यू में प्रधानमंत्री के रुकने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रविदास घाट पर बनी रंगोलीष - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से पहले समारोह की तैयारियों को देखने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने पहले सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें