फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने का मामला: काशी विद्यापीठ का छात्र अस्पताल में भर्ती, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Mon, 15 Mar 2021 01:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस और घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के बाग बरियार सिंह मोहल्ले में रविवार की रात कहासुनी के बाद बाइक सवार एक बदमाश ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र रोहित यादव(22) को गोली मार दी। आननफानन रोहित को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर चौक और चेतगंज थाने की पुलिस घटनास्थल के समीप की एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर आरोपी को चिह्नित कर रही है। देखें अगली स्लाइड्स...।
 
विज्ञापन

2 of 5
बाग बरियार सिंह निवासी दूध व्यापारी सुधाकर यादव का बेटा रोहित यादव काशी विद्यापीठ में एमए (समाजशास्त्र) फाइनल ईयर का छात्र है। रोहित के अनुसार, वह अपने दोस्त विष्णु केशरी के साथ मोपेड से घर से बाहर निकला था। घर से थोड़ी दूर जाने पर बाइक सवार नशे में धुत दो लोगों ने उसे रोक कर कहा कि हमारी तरफ घूर कर मत देखो, नहीं तो आंख निकाल लेंगे। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो बाइक सवार एक युवक ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
असलहे से निकली गोली रोहित की दायीं जांघ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर पार्षद अविनाश यादव भाग कर मौके पर आए और रोहित को मलदहिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराए। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी के साथ सीओ दशाश्वमेध, सीओ चेतगंज और चौक व चेतगंज थाने की फोर्स पहुंची। एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है।

4 of 5
घायल छात्र के अनुसार उसे बेवजह गोली मारी गई है। वह अपने दोस्त के साथ मोपेड से जा रहा था। इसी बीच दो लोगों ने उससे अनायास ही कहासुनी की और फिर गोली मार दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
किस थाने की घटना उलझन में रही पुलिस, एसपी सिटी ने किया स्पष्ट
रोहित यादव को जहां गोली मारी गई वह जगह चौक और चेतगंज थाने की सीमा पर है। इसे लेकर काफी देर तक असमंजस की स्थिति रही। कोई कह रहा था कि चौक थाना अंतर्गत चौछठवा में गोली मारी गई है तो कोई कह रहा था कि चेतगंज थाना अंतर्गत बाग बरियार सिंह में गोली मारी गई है। पुलिसकर्मी भी इसे लेकर खासी उलझन में दिखे। एसपी सिटी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वारदात को बाग बरियार सिंह मुहल्ले में अंजाम दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें