कठपुतली नृत्य के बाद नेहा व अदिति जायसवाल द्वारा अर्धनारीश्वर के स्वरूप में शिव तांडव की प्रस्तुति ने सभी को रोमांचित कर दिया। असम के बीहू नृत्य ने अखंड भारत का संदेश दिया। गीता पर आधारित श्रीधर शर्मा के नृत्य ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकाश यादव द्वारा गणेश वंदना, श्रेयसी द्वारा कथक, व प्रांजल द्वारा बांसुरी वादन को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर वेद प्रकाश मिश्रा, नीरज अग्रवाल, सुमित श्रीवास्तव, सविता यादव, डॉ.रामराज, आकाश सेठ, शत्रुधन प्रसाद, रजनीश कुमार पांडेय, अल्का अस्थाना, अर्पिता वीर चौरसिया आदि मौजूद रहे।