फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Tamli Sangmam: तमिल यात्रियों को भाने लगी है बनारस की बदलती तस्वीर, कहा- हमें भी चाहिए योगी जैसा सीएम

Fri, 18 Nov 2022 08:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हमारे प्रदेश को भी योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री चाहिए जो धार्मिक विकास के साथ प्रदेश का चौतरफा विकास कर सके। यह कथन तमिलनाडु से काशी आए अधिकांश श्रद्धालुओं के हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गोदौलिया बाजार की सजावट - फोटो : अमर उजाला
हमारे प्रदेश को भी योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री चाहिए जो धार्मिक विकास के साथ प्रदेश का चौतरफा विकास कर सके। यह कथन तमिलनाडु से काशी आए अधिकांश श्रद्धालुओं के हैं। काशी तमिल संगमम के उद्घाटन से पहले ही तमिल श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला तेज हो गया है। रामेश्वरम से स्पेशल ट्रेन शुक्रवार देर रात आएगी। 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एंफीथियेटर मैदान में एक महीने तक चलने वाले काशी तमिल संगमम में तमिलनाडु से करीब 2500 लोग शामिल होंगे। तमिलनाडु से आईं अन्नपूर्णीनी ने बताया कि शिव जी की नगरी की आध्यात्मिकता और धार्मिकता के चलते हम लोग हजारों किलोमीटर दूर से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी को बहुत अच्छा बना दिया है। कहा कि हम लोग काशी विश्वनाथ से प्रार्थना किए हैं कि जैसा मुख्यमंत्री आप लोगों को मिला है वैसा ही तमिलनाडु को मिलना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में काशी तमिल संगमम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
धर्म और अध्यात्म की राजधानी काशी आज देशभर में विकास के मॉडल के रूप में पहचानी जा रही है। यहां गंगा घाट, विश्वनाथ धाम से लेकर सड़क तक हर जगह विकास साफ दिख रहा है। तमिलनाडु के यात्री बनारस में आयोजित काशी तमिल संगमम की सराहना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बीएचयू के एम्पीथियेटर मैदान में काशी तमिल संगमम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के पर्यटकों का कहना है कि मोदी-योगी देशभर की जनता के दिलों में उतर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम से ना सिर्फ दक्षिण व उत्तर भारत के निगेटिव नैरेटिव को समाप्त करने में मदद मिलेगी बल्कि आत्मीय रिश्ते भी मजबूत होंगे।

4 of 6
बीएचयू के एम्पीथियेटर मैदान में काशी तमिल संगमम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
काशी में रहने वाले तमिलनाडु के चंद्रशेखर द्रविण ने बताया कि जब से मोदी वाराणसी के सांसद और योगी उत्तर प्रदेश के सीएम हुए हैं, नई काशी की ख्याति पूरे विश्व में फैलने लगी है। योगी जैसा मुख्यमंत्री मिलना उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। वो धर्म के संरक्षण के साथ ही विकास के काम भी बेहतरीन ढंग से अंजाम दे रहे हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के लोग चाहते हैं की योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री उनके प्रदेश में भी हो।
विज्ञापन

5 of 6
बीएचयू के एम्पीथियेटर मैदान में काशी तमिल संगमम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
पांच पीढ़ी से काशी में रह रहे और श्री काशी विश्वनाथ न्यास के सदस्य के वेंकट रमन घनपाठी ने बताया कि तमिलनाडु से आने वाले लगभग सभी श्रद्धालु उनके मंदिर में आते हैं और काशी समेत उत्तर प्रदेश के विकास से काफी प्रभावित होते हैं। तमिलनाडु से आने वाले लोग कहते है उनको भी योगी जैसा मुख्यमंत्री चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीएचयू के एम्पीथियेटर मैदान में काशी तमिल संगमम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के ही कृष्ण कुमार ने बताया कि वो 10 साल बाद काशी पहुंचे हैं। मोदी-योगी का विकास देखकर खुशी हुई है। गंगा पहले से काफी साफ सुथरी हुई हैं। घाट भी खूबसूरत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम से हमारे आपसी संबंधों में नई ताजगी आएगी, जिससे और ज्यादा पर्यटक काशी आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें