फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास की जयंती पर काशी का सीरगोवर्द्धन बना मिनी पंजाब,देखें तस्वीरें...

Fri, 10 Feb 2017 05:36 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
seer gordhan - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास की जयंती माघी पूर्णिमा यानी 10 फरवरी को गुरु के जन्मस्थान पर हाजिरी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से रविदासियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बनारस रेलवे स्टेशन से लेकर सीरगोवर्धन मेला क्षेत्र तक पंजाब की झलक दिख रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 10
संत निरंजनदास महाराज - फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर शाम जालंधर से बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन से संत निरंजनदास महाराज हजारों अनुयायियों के साथ काशी पहुंचे। गुरुवार को भी  बसों, ट्रकों, निजी वाहनों से देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 10 फरवरी को जयंती महोत्सव में देश-दुनिया के रविदासिया श्रद्धालु शामिल होकर निहाल होंगे। 
विज्ञापन

3 of 10
seer gordhan - फोटो : अमर उजाला

पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के अलावा कर्नाटक, सीमांत प्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, जम्मू के अलावा अमेरिका, इग्लैंड, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, कनाडा, स्विटजरलैंड समेत 20 से अधिक देशों से एनआरआई श्रद्धालु भी डेरा डाल दिए हैं। 

4 of 10
seer gordhan - फोटो : अमर उजाला
पगड़ी बांधे हजारों की तादाद में पुरुष-महिलाएं मंदिर से लेकर मेला क्षेत्र तक नजर आने लगे हैं। शिविरों में कहीं ढोल-झांझ, मजीरे पर महिलाएं भजनों के बोल पर झूमती रहीं, तो कहीं रैदासी संत एकतारा पर मगन होकर नाचते रहे। 
विज्ञापन

5 of 10
संत रविदास की जयंती - फोटो : अमर उजाला
सीर गोवर्धन में पूरब, पश्चिम से लेकर उत्तर-दक्षिण तक की संस्कृतियों का मिलन  छटा बिखेरने लगा है। संत रविदास मंदिर को लतर की लढ़ियों, गेंदा की मालाओं से सजा दिया गया है।  एनआरआई श्रद्धालुओं ने शिविरों में सेवा का जिम्मा संभाल लिया है। रविदासिया समाज के कई संतों ने भी सीर गोवर्धन में सत्संग पंडाल सजा दिया है।
विज्ञापन

6 of 10
रविदासियों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी का असर केवल शादी, विवाह, खरीदारी पर ही नही बल्कि आस्था पर भी पड़ा है। रविदास जयंती में जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या शामिल हुआ करती थी तो वहीं इस बार 30 से 40 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की जा रही है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय व्यापारी इसका कारण नोटबंदी और ट्रेनों के कैंसिलेशन को बता रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 10
seer gordhan - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास जयंती महोत्सव में मंदिर से लेकर शिविरों और लंगर हाल तक छह हजार सेवादारों ने जिम्मेदारी संभाल ली है। तीन लंगर हाल बनाए गए हैं। जिसमें एक साथ 33 सौ से अधिक श्रद्धालु एक साथ भोजन कर सकेंगे। पंजाब से आये डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सा शिविर की जिम्मेदारी संभाल ली है।

8 of 10
seer gordhan - फोटो : अमर उजाला

सीरगोवर्धन में माघी पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले तीन दिवसीय संत रविदास जयंती महोत्सव ने  मेले का रूप ले लिया। मेले में चरखियां, झूले लग गए। बच्चों, महिलाओं की भीड़ मेले का आनंद उठाने में जुट गई।
 

9 of 10
बनारस रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

वाहन पार्किंग के लिए मेला क्षेत्र में चार स्थानों पर व्यवस्था की गई है। सीओ ट्रैफिक संतोष कुमार ने पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। बताया कि बसों के लिए अलग पार्किंग है। प्रशसनिक वाहनों की पार्किंग अलग होगी। दो अन्य पार्किंग में श्रद्धालुओं के वाहन खड़े होंगे। पार्किंग की व्यवस्था के लिए छह सेवादारों की डियूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

10 of 10
seer gordhan - फोटो : अमर उजाला

पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के अलावा कर्नाटक, सीमांत प्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, जम्मू के अलावा अमेरिका, इग्लैंड, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, कनाडा, स्विटजरलैंड समेत 20 से अधिक देशों से एनआरआई श्रद्धालु भी डेरा डाल दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें