फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी काशी महाकाल एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, हुआ सफल ट्रायल, इस स्पीड से दौड़ी ट्रेन

Fri, 14 Feb 2020 08:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
ट्रायल के बाद खड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच वाली महाकाल एक्सप्रेस का शुक्रवार की शाम कैंट रेलवे स्टेशन से रन ट्रायल हुआ। शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खुली ट्रेन में सवार उत्तर रेलवे के डीआरएम, एडीआरएम सहित आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने सुल्तानपुर तक ट्रायल कर ट्रेन के परिचालन को परखा।
विज्ञापन

2 of 5
कैंट स्टेशन से खुलने के लगभग 10 किमी बाद महाकाल ने 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी। दोहरीकरण लाइन पर दौड़ी महाकाल की अधिकतम स्पीड 130 तक रही। बीच-बीच में चाल परखने के लिए स्पीड तेज और मध्यम होती रही।
विज्ञापन

3 of 5
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से महाकाल एक्सप्रेस के ट्रायल रन से पूर्व कोच की अच्छी तरह से जांच की गई। कैरेज एंड वैगन की टीम ने प्लेटफार्म पर ही महाकाल एक्सप्रेस को शुरू में आगे पीछे किया। इसके बाद शाम 6 बजे उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय त्रिपाठी, आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव, एडीआरएम रवि चतुर्वेदी, कैंट स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सहित सीनियर डीओएम प्रतीक अन्य अधिकारियों की टीम महाकाल एक्सप्रेस में सवार हुई। परिचालन और अन्य यात्री सुविधाओं को काफी गहनता से परखा गया।

4 of 5
बिना झटके के चली महाकाल
देश की तीसरी कारपोरेट अत्याधुनिक महाकाल एक्सप्रेस बिना झटका के चली। ट्रेन में सवार आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार प्लेटफार्म से ट्रेन चली तो पता ही नहीं चला कि हम चल पड़े हैं। ऐसा लगा कि एक जगह जैसे खड़े ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन।
अमूमन अन्य ट्रेनों में झटका से चलने की हलचल महसूस होती है। मगर, महाकाल में ऐसा महसूस ही नहीं हुआ। एक और खास बात कि अन्य ट्रेनों की कोच से अधिक आरामदायक और चौड़े हैं इस कोच के सीट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें