खरीदारी करतीं युवतियां।
- फोटो : संवाद
आराजी लाइन के युवकों ने निकाली 21 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा
राजातालाब। आराजी लाइन ब्लॉक में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 21 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का आयोजन नवयुवक मंगल दल और क्षेत्रीय युवक समिति की ओर से किया गया। इसमें नवयुवक मंगल दल, महिला मंगल दल और क्षेत्रीय युवक समिति के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बंगालीपुर से हुआ।
आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पटेल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने युवाओं का आह्वान सशक्त ग्राम निर्माण और राष्ट्र निर्माण के लिए किया। कहा कि युवाओं की संगठित शक्ति से ही देश तरक्की करता है। यह यात्रा भिखारीपुर, असवारी, भीमचंडी, भीखमपुर, महावन, मुंगवार, कोइलीपुल, ढढोरपुर, बिरसिंहपुर, नरसड़ा, जक्खिनी, जयापुर, चांदपुर, कचहरिया और महगांव समेत 80 गांवों से होकर गुजरी।