यूपी के कानपुर में 97 करोड़ के पुराने नोट बरामद होने के बाद उद्योग जगत में हलचल मच गई है। फजलगंज स्थित तीन होटल और स्वरूप नगर के बिल्डर के घर से बरामद 97 करोड़ के पुराने नोट के मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले का तार बनारस से भी जुड़ा है। आरोपियों में से दो वाराणसी का है। आगे की स्लाइड्स में जानिए इनके बारे में...
विज्ञापन
2 of 7
96 कराेड़ की करेंसी की जानकारी देती पुलिस
चौबेपुर के उकथी के संतोष पाठक और रोहनिया के संजय कुमार सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों कूरियर ब्वॉय का काम करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों बनारस और आसपास के जिलों के बिल्डरों के पास से पुराने नोट लेकर कानपुर जाते थे और वहां कोलकाता के मनीचेंजर की मदद से नई करेंसी में बदलवाते थे।
विज्ञापन
3 of 7
kanpur
- फोटो : अमर उजाला
दोनों इस धंधे में बीते तीन महीने से संलिप्त थे। वहीं, दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें एक करोड़ के पुराने नोट बदलवाने के बदले में 25 लाख का कमीशन देने की बात कही गई थी। इस धंधे में उन्हें लंका क्षेत्र का अरुण सिंह लेकर आया था जो कि पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
4 of 7
kanpur
- फोटो : अमर उजाला
उकथी निवासी संतोष के गांव के लोगों और परिवारीजनों ने बताया कि वह कई धंधे में अपनी किस्मत आजमा चुका था लेकिन सफल नहीं हुआ था। हाल के दिनों में वह क्या कर रहा था इसकी ठोस जानकारी परिवार के लोगों को भी नहीं है। कुछ दोस्तों ने बताया कि इधर सारनाथ के तिलमापुर क्षेत्र में संतोष अगरबत्ती बनवाने का काम कराता था लेकिन धंधे का क्या हुआ इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
kanpur
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, घमहापुर निवासी संजय कुमार सिंह रेलवे के मेंटेनेंस संबंधी कामकाज से जुड़ा हुआ था। हालांकि ज्यादातर समय वह इधर-उधर घूमते ही नजर आता था। उसके करीबियों ने बताया कि वो कानपुर में रेलवे के टेंडर के लिए जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस के सामने संतोष और संजय ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
kanpur
- फोटो : अमर उजाला
संजय ने बताया कि अरुण से उसकी मुलाकात एक जमीन की खरीद-फरोख्त संबंधी बातचीत के दौरान हुई। वहीं, संतोष ने बताया कि उसके एक दोस्त ने अरुण सिंह से मुलाकात कराई थी। हालांकि दोनों को अरुण सिंह ने जो नंबर दिया था वो स्विच ऑफ बता रहे हैं।
वहीं, इस संबंध में कानपुर के एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने बताया कि अरुण की तलाश में जल्द ही एक टीम बनारस जाएगी। इसके अलावा संजय और संतोष से जो जानकारियां मिली हैं उसके आधार पर कुछ और लोगों की तस्दीक की जाएगी।