प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद संभालने के बाद जिस तरह का क्रेज लोगों में देखा जा रहा था कुछ उसी तरह की दीवानगी योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद दिखाई दे रही है। उनके एक नन्हें प्रशंसक की एक फोटो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
इस फोटो में एक छोटे बच्चे ने एकदम सीएम योगी की तरह कपड़ पहन रखे हैं। केसरिया रंग के इस लिबास में यह बच्चा बेहद क्यूट लग रहा है। लोग इस बच्चे को छोटे योगी के नाम से बुला रहे हैं और उसकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
योगी आदित्यनाथ
इस फोटो को शेयर कर एक प्रशंसक ने लिखा, जूनियर योगी के आने से मुहल्ले के आवारा बच्चों में खौफ की लहर। वायरल हो रही इस फोटो में बच्चे ने जूनियर सीएम योगी की तरह एक्शन में नजर आ रहा है। उसके दोनों तरफ सुरक्षा के लिए कमांडो चल रहे हैं।
4 of 5
योगी आदित्यनाथ बताकर इस तरीके की तस्वीरों को किया जा रहा है वायरल
उनके हाथ में गन है। एनएसजी कमांडो की तरह दोनों कमांडो ने एक जैसे कपड़े पहन रखे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया में योगी बाघ के बच्चे और हालीवुड स्टार विन डीजल के साथ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
सीएम योगी एक अन्य फोटो भी काफी वायरल हुई थी इसमें वह अजगर के साथ चल रहे हैं। वहीं योगी आदित्यनाथ की बंदर के साथ वायरल हुई फोटो को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। योगी काले चश्मे वाली फोटो भी जमकर शेयर की गई थी।