डेढ़ सौ एपीसोड पूरे कर चुके कॉमेडी सीरियल ‘जीजा जी छत पर हैं’ की चुलबुली इलायची रियल लाइफ में भी वैसी ही हैं। ये जरूर है कि अपने इस चुलबुलेपन को वह दबा कर रखती हैं ताकि लोग उन्हें संजीदगी से लें। इलायची यानी हिबा नवाब का कहना है कि छोटे शहरों में टैलेंट भी हैं और खूबसूरती भी। उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है। कुछ भी कर गुजरेंगे। मानती हैं कि यूपी के लोगों की हिंदी मुंबइया फिल्मों के लिए सबसे अच्छी है। शुक्रवार दोपहर बाद सीरियल की स्टार कास्ट अमर उजाला कार्यालय में थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही अनूप उपाध्याय (मुरारी), हिबा नवाब (इलायची) और निखिल खुराना (पंचम) शुक्रवार को दिनभर बनारस के घाटों, गलियों और मंदिरों में घूमे, काशी के खानपान का लुत्फ उठाया और देर शाम मुंबई लौट गए। इस दौरान कलाकारों ने पत्रकारों से बातचीत में काशी नगरी को बिल्कुल अलग बताया।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शो में मुरारी की भूमिका निभा रहे अनूप उपाध्याय का कहना है कि यह शो उनके लिये बेहद खास और दिल के करीब है। वाराणसी एक खूबसूरत शहर है और अपने शो के लिये यहां आना एक अद्भुत अनुभव है। हिबा ने कहा कि यहां के लोग लल्लनटॉप (बेहद खास) हैं। निखिल ने कहा कि पहली बार देश की आध्यात्मिक राजधानी काशी में आए हैं। यहां के खानपान का जवाब नहीं।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सीरियल में इलायची के पिता की भूमिका में हैं मुरारी यानी अनूप उपाध्याय। एफआईआर, लापतागंज, सीरियल में कॉमेडी का तड़का लगाने वाले उपाध्याय कहते हैं कि थिएटर अपने आप में मुकम्मल जगह है। हर किरदार निभाने को मिलता है। जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ हुनर दिखाने के लिए ही सीरियल किए। बताते हैं कि कॉमेडी में मेरे रोल मॉडल चार्ली चैप्लिन हैं। जॉनी वॉकर साहब से भी मैंने बहुत कुछ सीखा-समझा। बताते हैं कि एटा से मुंबई पहुंचने के बाद शांति मेरा पहला सीरियल था। काफी संघर्षों के बाद इस मुकाम पर पहुंचा हूं।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीरियल में इलायची का किरदार निभा रहीं हिबा कहती हैं कि लड़कियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। खास तौर पर उन्हें, जो छोटे शहरों से आती हैं। कहती हैं एक मुस्लिम परिवार से होने के बावजूद मुझे मेरे घर वालों का पूरा साथ मिला। सभी लड़कियों को ऐसा ही सपोर्ट मिलना चाहिए। बताती हैं कि पापा थिएटर में थे, उन्हीं से ये शौक मुझे भी मिल गया। आठ साल की उम्र में मैंने पहला थिएटर किया। बॉलीवुड मेरी अगली मंजिल है। हर जगह का अपना एक अलग अनुभव हासिल होता है।
सीरियल में पंचम यानी जीजाजी का किरदार निभा रहे निखिल खुराना ने बताया कि एक्टिंग की दुनिया में जगह बनाने के लिए मैंने झूठ बोला कि मैंने थिएटर किया है। हां, ये जरूर है कि एक बड़ा ब्रेक मिलने के बाद मैंने अपनी सच्चाई भी सबके सामने रखी। रोमांस के साथ कॉमेडी के तड़के के अपने नए सफर को मैं खासा इंज्वॉय कर रहा हूं। सीरियल में जल्दी ही ट्विस्ट आने वाला है। बेबे की इंट्री के बाद सबकुछ बदल जाएगा।