फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2018: इस बार इन खास तोहफों से दोस्ती चढ़ेगी परवान

Sun, 05 Aug 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
friendship day - फोटो : अमर उजाला
दोस्ती...। विश्वास, अपनापन, सहारा, आत्मीयता और समझ जैसे कई एहसास इससे जुड़े होते हैं। यह सभी एहसास आप खुलकर जिनसे साझा कर लें समझो वह आपका पक्का दोस्त। दोस्ती ऐसी ही होती है। दोस्ती का खास दिन आने वाला है, यानी फ्रेंडशिप डे। अगस्त के पहले रविवार यानी कि पांच अगस्त को दोस्ती का यह दिन मनाया जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
friendship day - फोटो : अमर उजाला
अब जब दोस्त खास हैं तो दिन भी खास होगा और खास होंगे इस दोस्ती को परवान चढ़ाने वाले तोहफे, गिफ्ट और फ्रेंडशिप बैंड। फ्रेंडशिप डे के लिए मार्केट पूरी तरह से तैयार हो गया है। दोस्ती के दिन को महज अब दो दिन रह गए हैं, ऐसे में अपने दोस्तों की पसंद के अनुसार लोग तोहफे जुटाने में लग गए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 4
friendship day - फोटो : अमर उजाला
इस बार मार्केट में फ्रेंडशिप डे के लिए बहुत कुछ खास है। मस्ती भरी दोस्ती के लिए इस बार दोस्तों के लिए बीयर मग और शॉट ग्लास जैसे तोहफे भी हैं जो दोस्ती को और परवान चढ़ाएंगे। बीयर मग सेट में एक बीयर मग और बॉटल ओपनर है। इनके अलावा दोस्ती पर कोट्स लिखे फोटो फ्रेम, कॉफी मग भी खास हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
friendship day - फोटो : अमर उजाला
मस्ती और मजाक वाले कोट्स लिखे लेटर और शोपीस आइटम्स भी खूब हैं। इसके अलावा खूबसूरत और स्टाइलिश फ्रेंडशिप बैंड भी खास हैं। आर्चीज गैलरी दुर्गाकुंड के संजीव खेमका बताते हैं कि फ्रेंडशिप डे के लिए कस्टमाइज्ड गिफ्ट के साथ फ्रेंडशिप डे हैं जिन पर दोस्तों के फोटो शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें