jhanvi kapoor
- फोटो : amar ujala
'धड़क' में जाह्नवी का परफॉर्मेंस काफी असरदार रहा है और इसलिए मेकर्स फिल्म में उन्हें लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर लेना चाहते हैं। जाह्नवी और राजकुमार राव की जोड़ी पर्दे पर एक फ्रेश जोड़ी की तरह दिखेगी, जिसे दर्शक देखना पसंद करेंगे। बता दें कि ‘स्त्री’ में राजकुमार राव श्रद्धा कपूर के ऑपोज़िट नजर आ चुके हैं। हालांकि, इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी राजकुमार राव की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके बारे में वह हर तरह की जानकारी रखती हैं। ‘धड़क’ को देखकर राजकुमार राव भी उनसे काफी प्रभावित हुए थे।