फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन में चढ़ा इश्क बनारसिया का रंग, इस ट्रेंड के टी-शर्ट ने मचा दी है धूम

Fri, 23 Feb 2018 10:42 AM IST
तबस्सुम,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
tshirt - फोटो : facebook
देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी के सौंदर्य पर नौजवानों का फैशन रीझ गया है। यह कला संस्कृति और अध्यात्म का फैशन से अंतर्मिलन है और इस प्रेम कहानी पर युवा फिदा है। दीवानगी भी कुछ इस कदर कि इश्क बनारसिया में फैशन बावरा हो गया है और युवा उसे सीने से लगाए फिर रहा है। बनारस की गलियों से लेकर मॉल तक फैशन का नया रूप खूब भा रहा है। यह नया लुक है बनारसिया टी-शर्ट का, जिस पर महादेव का जयघोष है और बनारसीपन का क्रेज भी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
tshirt - फोटो : facebook

मौसम बदलने के साथ ही शहर में इस नए ट्रेंड ने धूम मचा दी है। शिव शंकर की काशी को नए रूप में फैशन ने आत्मसात कर लिया है। टी-शर्ट पर कैलाशपति के चित्र के साथ उनका डमरू है तो ...हर हर महादेव का उद्घोष भी। इसमें दो स्लोगन तो युवाओं को खूब भा रहे हैं। एक ‘मैं इश्क लिखूं तुम बनारस समझना’ और दूसरा ‘इंडियन बाई बर्थ, बनारसी बाई द ग्रेस ऑफ भोलेनाथ’। 
विज्ञापन

3 of 6
tshirt - फोटो : facebook
इसके अलावा इन टीशर्ट पर काशी से जुड़े कई स्लोगन हैं जिन्होंने यहां के लोकल फैशन को नया कलेवर दे दिया है। इसमें नयापन तो है ही, पुरातन परंपरा, संस्कृति और धर्म के साथ जुड़ाव भी खूब है। बनारस को बिंदास ढंग से आत्मसात किए ओम रितेश ने इस नए बनारसीपन के फैशन की शुरुआत की है। 
 

4 of 6
tshirt - फोटो : facebook

बनारस को दिलोजान से जीने वाले, उसके रस में रमने वालों को उन्होंने ये अनमोल तोहफा दिया है। बीएचयू के छात्र ओम रितेश ने महीने भर पहले बनारसिया टी-शर्ट की बुकिंग शुरू की और अब तक 400 से अधिक टी-शर्ट बिक भी चुके हैं। टी-शर्ट को लेकर दीवानगी ऐसी कि सिर्फ बनारस ही नहीं मुंबई, जयपुर, बंगलूरू, दिल्ली तक से बनारस के चाहने वालों ने इसे ऑर्डर किया। 
विज्ञापन

5 of 6
tshirt - फोटो : अमर उजाला

ओम बताते हैं कि अपने शहर से लगाव के मामले में बनारसी टॉप पर हैं। ऐसे में वो चाहे जहां रहें वो ये जताने बताने की पूरी कोशिश करते हैं कि वो बनारसी है। ये टी-शर्ट उनके इस शगल को पूरा करने के उद्देश्य से लांच की गई। फिलहाल ओम 2011 से बिंदास बनारसी नाम से फेसबुक पेज भी चला रहे हैं जिसके जरिये वो बनारस की खूबियों और ख्यातियों को देश दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tshirt - फोटो : अमर उजाला
- पांच डिजाइन और चार साइज में बिंदास बनारसी की टी-शर्ट उपलब्ध। 
- डिजाइन के अनुसार प्रति टी-शर्ट कीमत 299 और 349।
- प्रति टी-शर्ट दस रुपये की राशि गरीब बेसहारा लोगाें के लिए।
- टी-शर्ट की बुकिंग फेसबुक पेज बिंदास बनारसी से। जल्द ही इसका वेबसाइट भी।
- पेमेंट भीम एप्लीकेशन के जरिये। कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें