हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सिरीज खेलने वाले टीम इंडिया के स्पीडस्टर ईशांत शर्मा फ्री टाइम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। वह पत्नी प्रतिमा के साथ इन दिनों मालदीव के खूबसूरत समुद्री तटों पर खूब मस्ती कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
2 of 5
ishant sharma
- फोटो : अमर उजाला
फ्री टाइम में सैर सपाटा करने मालदीव पहुंचे ईशांत और उनकी पत्नी प्रतिमा की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं जिस पर खूब कॉमेंट आ रहे हैं। ईशांत ने ट्वीट में दो फोटो पोस्ट कर कहा कि वह पानी के अंदर 'सीम' और 'बाउंस' पाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ishant sharma
- फोटो : अमर उजाला
वहीं ईशांत की पत्नी प्रतिमा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट कर कहा कि मालदीव बेहद खूबसूरत जगह है। प्रतिमा की इस फोटो पर लाइक्स और कॉमेंट की बाढ़ आ गई। करीब डेढ़ हजार लोगों ने इसे लाइक किया और 100 कॉमेंट आए।
4 of 5
ishant sharma
- फोटो : अमर उजाला
इसी फोटो पर ईशांत की साली प्रशांति सिंह सोलंकी ने जोरदार चुटकी ली। उन्होंने कहा कि शुक्र है कि आप लोगों पर सूर्य की रोशनी आ रही है, नहीं तो खोजना पड़ता। आप दोनों बहुत सांवले हो गए हो। साली के इस कॉमेंट पर ईशांत भी कहां चूकने वाले थे।
ईशांत ने भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रशांति तुम जानती हो, सांवला रंग सेक्सी होता है। लोग सांवला होने के लिए बेताब रहते हैं और हमने बिना किसी मेहनत के हासिल कर लिया। इस हाजिरजवाबी पर प्रशांति के पास कोई उत्तर नहीं बचा। बता दें कि ईशांत की शादी बनारस की बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ हुई है।