फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः योगमय हुई काशी, अमर उजाला योगशाला में उमड़ा साधकों का रेला

Thu, 21 Jun 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 12
varanasi - फोटो : अमर उजाला
चौथे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दिन शिव की नगरी काशी योगमय हो गई। गंगा घाटों से लेकर गांवों तक लोगों ने इस महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाया। अमर उजाला ने भी अपने पाठकों को योग के गुर बताने के लिए पतंजलि योग समिति के साथ मिलकर योगशाला का अयोजन किया। इस योगशाला में साधकों का रेला उमड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क में अमर उजाला और पतंजलि महिला योग समिति के तत्वावधान में योगशाला का आयोजन हुआ। समिति की अध्यक्ष कुशला जायसवाल, महामंत्री ऊषा मौर्या और वरिष्ठ अधिकारी सुरेंद्र नाथ उपाध्याय  के निर्देशन में लोगों को योग की क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। यहां योग करने के लिए साधकों का रेला भोर होते ही उमड़ने लगा। महिलाओं व वृद्धों की संख्या बता रही थी कि उनमें योग के प्रति कैसा उत्साह है।
 
विज्ञापन

3 of 12
varanasi - फोटो : अमर उजाला

हजारों लोगों ने न सिर्फ योग किया बल्कि देशवासियों के स्वास्थ्य की कामना भी की।  योग शिक्षक एवं अतिथियों के लिए मंच पर स्थान था। मंच के सामने महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग व्यवस्था थी। व्यवस्था बनाने के लिए वालंटियर लगाए गए थे। समूह के मध्य भी कई योग शिक्षक लगाए गए, ताकि मंच से कराए जा रहे योग को कोई समझ न पा रहा हो तो वे उसे समझा सकें।

4 of 12
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस योगशाला के स्किन हेल्थ पार्टनर टेटमोसॉल ने सभी साधकों को लोशन व साबुन दिए गए। इस कार्यक्रम के इवेंट पार्टनर बनारस बीड्स लिमिटेड और सिल्वर ग्रोव स्कूल ने योगशाला में आए हुए लोगों का स्वागत किया। 
विज्ञापन

5 of 12
varanasi - फोटो : अमर उजाला

तड़के 6.00 तक शहीद उद्यान पार्क में हजारों लोग पहुंच गए और उन्होंने योग करने के लिए अपने-अपने स्थान सुनिश्चित कर लिए। योग को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। बुजुर्ग महिलाएं भी ई-रिक्शा के जरिए पार्क तक पहुंचीं। उनकी भागीदारी पुरुषों से कम नहीं थी।
विज्ञापन

6 of 12
varanasi - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि महर्षि पतंजलि ने कभी काशी से ही योग विद्या का सूत्रपात किया था। भारतीय ऋषि-मुनियों की देन के रूप में करीब पांच हजार साल पुरानी योग साधना की परंपरा अब योगी जीवन-निरोगी काया के फार्मूले पर मुहिम का रूप लेने लगी है। शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। 
विज्ञापन

7 of 12
varanasi - फोटो : अमर उजाला

हिंदू-मुलसमान सभी भारतीय योग पद्धति की ताकत का एहसास बटोरने के लिए गंगा तटों से लेकर पार्कों, उद्यानों, खेल मैदानों, स्कूल कॉलेज परिसरों में ध्यान, प्राणायाम, आसन की विविध मुद्राओं में लीन नजर आए। 

8 of 12
varanasi - फोटो : अमर उजाला

हिंदू-मुलसमान सभी भारतीय योग पद्धति की ताकत का एहसास बटोरने के लिए गंगा तटों से लेकर पार्कों, उद्यानों, खेल मैदानों, स्कूल कॉलेज परिसरों में ध्यान, प्राणायाम, आसन की विविध मुद्राओं में लीन नजर आए। 

9 of 12
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पौ फटने से पहले गुरुवार को पतित पावनी गंगा के तट से लेकर पार्कों, घर की छतों तक योग की अलख जगाने के लिए लोग निकल पड़े। इस महोत्सव को साकार करने के लिए महीने भर से अभ्यास में जुटीं महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते बना।
 

10 of 12
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 योगाशाला में पतंजलि योग समिति, भारत विकास परिषद शिवम शाखा, श्रद्धा शाखा, मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट्स के सदस्यों के साथ ही संतुष्टि हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजय गर्ग और डॉ. रितु गर्ग ने हिस्सा लिया।

11 of 12
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 योगाशाला में पतंजलि योग समिति, भारत विकास परिषद शिवम शाखा, श्रद्धा शाखा, मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट्स के सदस्यों के साथ ही संतुष्टि हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजय गर्ग और डॉ. रितु गर्ग ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

12 of 12
varanasi - फोटो : अमर उजाला
डीएलडब्लू की सुधा यादव ने अपने योग के करतब से लोगों को हतप्रभ कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें