फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, पकड़े जाने पर पहले गांव वालों ने पीटा, फिर...

Tue, 20 Jun 2017 02:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
1 of 5
lovers
यूपी के मऊ जिले में एक प्रेमी को चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। लड़की के परिवार वालों ने पहले उसको पीटा और फिर उसको ऐसी सजा दी कि वह जिंदगी भर याद रखेगा। आगे की स्लाइड में पढ़े पूरी कहानी...
विज्ञापन

2 of 5
love
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की रिश्तेदारी रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। वह गांव में कई वर्षों से आता जाता रहता था। इस बीच उसकी गांव की ही एक युवती से दोस्ती हो गई। जल्द ही ये दोस्ती प्रेम-प्रसंग तब्दील हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
love affair
दोनों अक्सर मिलने-जुलने लगे। प्रेमिका से मिलने के लिए ही शनिवार की रात युवक अपने बाइक से आया और अपनी प्रेमिका को फोन करके घर से कुछ दूरी पर बुला लिया। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने दोनों को रंगें हाथों पकड़ लिया।

4 of 5
demo pic - फोटो : अमर उजाला
गांव वालों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्राम प्रधान सहित प्रेमी-प्रेमिका के परिवार वालों को बुलाया गया। इस पंचायत में युवक को तुरंत शादी करने का फरमान सुनाया गया। पंचायत के फैसले प्रेमी के मन की मुराद पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
marriage
प्रेमी ने पंचायत के फरमान को तुरंत मान लिया और पास ही स्थित एक डीह बाबा के मंदिर पर दोनों की विधि-विधान से शादी संपन्न हुई। शादी के समय गांव के ही नहीं बल्कि पास-पड़ोस गांव के लोग भी इकट्ठा रहे। शादी के बाद गांव के लोगों ने वरवधू को आशीर्वाद दिया। दूल्हा अपनी प्रेमिका का दुल्हन बनाकर बाइक से ही अपने घर ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें