लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योगपीठ के माध्यम से एयरपोर्ट पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वाराणासी एयरपोर्ट पर निदेशक अनिल कुमार राय, सीआईएसएफ कमाण्डेन्ट सुब्रत झा,असिस्टेंट कमाण्डेन्ट वेदप्रकाश, निरीक्षक नीरज कुमार,आर के वर्मा,संतोष चौबे,संतोष मौर्या, नवनीत, शम्भूनाथ, शिवनाथ,रविरंजन आदि लोगों ने इस शिविर में भाग लिया।