चंदौली में काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के जयमोहनी रेंज अंतर्गत गहिला कंपार्टमेंट नंबर 11 का धौठवां जंगल में तीन दिन से डेरा डाले तेंदुआ आखिरकार पकड़ में आ ही गया। गुरूवार को तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग को सफलता मिली और टीम ने जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
घायल तेंदुआ
- फोटो : amar ujala
घायल तेंदुए को पकड़ने के लिए पीलीभीत के दुधवा से विशेष टीम पहुंची। तेंदुए की हालत अधिक खराब होने की वजह से उठ भी नहीं पा रहा था और न ही अपने आगे रखा मांस खा पा रहा था। इसके बाद जाल के सहारे से उसको पकड़ा गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण और पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
3 of 6
leopard
- फोटो : amar ujala
बता दें कि धौठवां जंगल में मंगलवार को जंगल की ओर गए कुछ ग्रामीणों की नजर अचानक एक तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखते ही वे वहां से भागने लगे। मनुष्य की आहट पाते ही तेंदुआ दहाड़ने लगा।
4 of 6
leopard
- फोटो : amar ujala
तेंदुआ आने की खबर फैलने से आसपास के गांवों के ग्रामीण दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ जख्मी हालात में था। खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर तेंदुआ को पकड़ने में जुट गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
leopard
- फोटो : amar ujala
इस सूचना के बाद वन विभाग की टीम जंगल पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मियों ने पिंजरा मंगवा कर उसमें एक बकरा भी बांध दिया। लेकिन तेंदुआ घायल होने के कारण पिंजरे तक पहुंच ही नही सका। वन कर्मियों की चहल कदमी को देख तेंदुआ बार-बार आक्रमण करने के लिए दहाड़ता रहा।
सहायक वन संरक्षक ने बताया कि वन्यजीवों के वास स्थल के प्रभावित क्षेत्र में तेंदुआ घायल अवस्था में बैठा रहा। निगरानी के लिए वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा व अन्य वन रक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई थी।