फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बारिश फिर तेज धूप के कारण हो रहा बीमारियों का हमला, बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान 

Tue, 22 May 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
एक सप्ताह के भीतर जिस तरह से पहले बारिश और फिर अब तेज धूप, उमस है, उससे मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बीएचयू समेत मंडलीय, दीनदयाल अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डायरिया, दस्त आदि के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दिल की बीमारी
चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मौसम में बच्चों में निमोनिया, डायरिया का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
disease
बीएचयू सर सुंदर लाल अस्पताल समेत दीनदयाल, मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में 20 से 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। चिकित्सकों की ओर से लोगों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। 

 

4 of 6
allergic disease
दीनदयाल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह के मुताबिक पिछले तीन चार दिनों से ओपीडी में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अन्य दिनों में जहां 80 से 100 मरीज आते हैं, वहीं इस समय संख्या बढ़कर 120 हो गई है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक चित्र
मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए अलग वार्ड बना दिया गया है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
-तेज धूप में पूरी बांह का कपड़ा ही पहनकर निकलें
-बाहर से आने पर तत्काल फ्रिज का पानी न पीएं
-एसी वाले कमरे से बाहर निकलते समय थोड़ी देर रुककर ही बाहर निकलें
-रात में खुले में बिना मच्छरदानी के न सोयें
-किसी भी तरह की परेशानी पर तत्काल नजदीकी अस्पताल जाएं
-बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा न लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें