फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में मजदूरों को छोड़ दिया बेसहारा, मठों और मंदिरों ने बढ़ाए मदद के हाथ

Fri, 27 Mar 2020 03:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
गरीबों को वितरित किया जा रहा भोजन - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी शहर में कई जगहों पर ठेकेदार दो दिन पहले तक जिन मजदूरों से काम करा रहे थे, काम बंद होने पर उन्हें बेसहारा छोड़ दिया है। ऐसे ही 50 परिवार जो बीएचयू में काम कर रहे थे, सुंदर बगिया में रह रहे हैं। मगर न ठेकेदार को उनसे सरोकार, बीएचयू को।

मामले की जानकारी होने पर संकटमोचन मंदिर की ओर से महंत प्रो विश्वंभरनाथ मिश्र जी ने उन्हें आज सुबह का भोजन पहुंचवा दिया है। इसी तरह से आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने शुक्रवार को गाजीपुर इलाके में जरूरतमंद लोगों को प्रशासन की ओर से दी जा रहे भोजन के साथ ही राशन, सब्जियां और अन्य सामग्री वितरित की।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर अल्पसंख्यक मोर्चा की मीडिया प्रभारी हुमा बानो के नेतृत्व में जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया और सपा नेताओं ने संकट मोचन के कुष्ठ आश्रम में बांटे। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवानों ने बंदरों के लिए भोजन का इंतजाम किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने जरूरतमंदों को भोजन सामग्री वितरित की - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। दूसरे राज्य और शहरों से आकर फंसे लोगों के सामने कोई विकल्प नहीं है। संकट की इस घड़ी में काशी के मंदिर, मठ और समाजसेवी संस्थाओं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाएं हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के बाद संकटमोचन मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, कैलाश मठ बिरदोपुर ने भोजन के संकट से गुजर रहे लोगों के लिए पहल शुरू कर दी है।

संकटमोचन मंदिर की ओर से दोनों वक्त के भोजन का इंतजाम शुरू हो गया। सुबह 50 पैकेट भोजन का वितरण कराया गया। अन्नपूर्णा मंदिर की ओर से शहर में एक हजार भोजन के पैकेट का वितरण कराया गया। कैलाश मठ बिरदोपुर की ओर से भी लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था की गई है। साईं बाबा इंफ्रा लिमिटेड की ओर से बड़ागांव तथा आसपास के इलाकों में जरूरतमंदों को भोजन का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने बच्चों को दिया भोजन का पैकेट - फोटो : अमर उजाला

आप भी कर सकते हैं मदद, बढ़ाएं हाथ

अगर आप भी इस संकट की घड़ी में अपनी मदद का हाथ बढ़ाना चाहते हैं तो पहल कर सकते हैं। एडीएम वित एवं राजस्व सतीश पाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जो संस्था या व्यक्ति भोजन वितरण में किसी भी प्रकार का सहयोग करना चाहते हैं तो वह मोबाइल नंबर 9454417650 पर संपर्क कर सकते हैं।

4 of 6
खाद्य सामग्री का वितरण करतीं बानो - फोटो : अमर उजाला

भूखे परिवार ने लगाई गुहार, पुलिस ने खाना खिलाकर दिया राशन

फूलपुर थाना के थाना रामपुर गांव निवासी पूनम गुप्ता और सुनील गुप्ता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लॉकडाउन की वजह से तीन दिन से उनके पास खाने को कुछ भी नहीं था। इस पर पूनम और सुनील ने 112 नंबर पर फोन करके खाने के लिए गुहार लगाई तो पुलिस हरकत में आई और पीआरवी घर पहुंची।
विज्ञापन

5 of 6
कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवानों ने बंदरो के भोजन का इंतजाम किया - फोटो : अमर उजाला
थाने पर पहुंचे लोगों को कार्यालय में तैनात राजेश गुप्ता व रामरतन पटेल ने मेस में बना खाना खिलाया। इसके बाद कुछ नकदी देने के साथ राशन की व्यवस्था की। फूलपुर थाना प्रभारी सनवर अली ने बताया कि सूचना आई थी कि एक परिवार भूखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपा नेताओं ने संकट मोचन के कुष्ठ आश्रम में बांटे - फोटो : अमर उजाला।
उन लोगों को थाने लाकर खाना खिलाया गया और कुछ जरूरी सामान भी दिया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में रहने वाले ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे सभी जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें