बिहार में प्रतिबंध के बाद पूर्वांचल से तस्कर शराब की खेप वहां पहुंचा रहे हैं। वाराणसी जोन के 10 जिलों की पुलिस द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ बीते पांच महीने में की गई कार्रवाई में यह सामने आया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
अवैध शराब।
- फोटो : अमर उजाला
बनारस, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, मऊ और बलिया जिले में गिरफ्त में आए ज्यादातर अभियुक्तों ने बिहार में शराब पहुंचाने की बात स्वीकार की। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद शराब तस्करों का मनोबल न टूट पाना एक चिंता का विषय है।
विज्ञापन
3 of 5
पकड़ी गइ श्ाराब
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
बीते पांच महीने में दस जिलों में पांच करोड़ 45 लाख की देसी व अंग्रेजी शराब जब्त की गई और 1762 मुकदमे दर्ज कर 2117 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वाराणसी जोन की तीन रेंज में से आजमगढ़ शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में सबसे आगे है।
4 of 5
ट्रक से बरामद हुई शराब की पेटियों को गिनते आबकारी व वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
आजमगढ़ रेंज के तीन जिलों में बीते पांच महीने में आबकारी अधिनियम के तहत 768 मुकदमे दर्ज कर 931 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 73260 लीटर देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई और 78 भट्टियों को ध्वस्त किया गया। इसके बाद कार्रवाई के मामले में वाराणसी रेंज का नंबर है।
वाराणसी रेंज के चार जिलों में एक जनवरी से 31 मई के बीच 39160 लीटर अवैध शराब बरामद कर 568 मुकदमे दर्ज किए गए और 725 लोगों को गिरफ्तार कर 13 भट्टियां नष्ट की गई। वहीं, विंध्याचल रेंज के तीन जिलों में 15152 लीटर अवैध शराब बरामद कर 426 मुकदमे दर्ज किए गए और 461 लोगों को गिरफ्तार किया गया।