आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशी यात्रा’ का सफर आज शाम से शुरू हो जाएगा। 21 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन गुरुवार की शाम छह बजे स्वतंत्रता भवन में होगा। फिर सांस्कृतिक सफर की शुरुआत काव्य मंजरी के साथ होगी। इसमें नामीगिरामी हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 5
kashiyatra
- फोटो : facebook
उद्घाटन के मौके पर आयोजित काव्य मंजरी में मेरठ से पॉपुलर मेरठी, हरदोई से सर्वेश अस्थाना, प्रतापगढ़ से भुवन मोहिनी, अलीगढ़ से विष्णु सक्सेना के अलावा अभय निर्भीक अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। 21 जनवरी को गायक एवं संगीतकार अमित त्रिवेदी की म्यूजिकल नाइट की अलमस्ती के साथ महोत्सव का सफर विराम लेगा। काशीयात्रा में इस बार सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 5
kashiyatra
- फोटो : facebook
19 जनवरी को नाट्य मंचन, नृत्य-संगीत और लाइव स्केचिंग, 20 जनवरी को सुमित आनंद की कॉमेडी, रंगमंच, बैटिल ऑफ बैंड्स, फाइन आर्ट्स, नृत्य कार्यशाला की धूम मचेगी। 21 को संगीतकार अमित त्रिवेदी की म्यूजिकल नाइट्स खास होगी।
4 of 5
kashiyatra
- फोटो : facebook
इस बार शताब्दी वर्ष समारोह होने की वजह से आयोजन को कुछ खास बनाने की तैयारी में सभी अलग-अलग टीमों के सदस्य जुट गए हैं। हर प्रतियोगिता के पीछे एक प्रेरणादायी थीम रखी गई हैं, तीन दिन के इस आयोजन में संगीत, क्विज, नृत्य, कला प्रदर्शनी, थिएटर, ललित कला, नृत्य, राक बैंड आदि की प्रतियोगिताएं होंगी।
आईआईटी परिसर में सांस्कृतिक उत्सव की तैयारियां बुधवार को जोरों पर रहीं। छात्र-छात्राओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। रिहर्सल का दौर जारी रहा। आईआईटी बीएचयू, मुंबई सहित देश की 30 आईआईटी के अलावा तकनीकी संस्थानों से करीब तीन हजार अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।