यूपी के भदोही जिले के बैदाबाजार के एक दो मंजिलें मकान में जोरदार धमाका हुआ ऊपरी तल का पूरा हिस्सा उड़ गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों पर भी उसका असर पड़ा। घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। इसके अलावा 10 लोगों की जान बाल बाल बच गई। मकान में हुए जिस धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा, उसको लेकर लोगों के जेहन में कौंध रहे तमाम सवाल अनुत्तरित रह गए। घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस और अन्य जांच टीमें किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। लिहाजा इतनी बड़ी घटना एक अबूझ कहानी बनकर रह गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बैदाबाजार स्थित सराफा कारोबारी दयाशंकर जायसवाल के दो मंजिलें मकान में मंगलवार रात एक बजे हुए विस्फोट हुआ था। पुलिस, डॉग स्क्वॉयड, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, घरवालों के मुताबिक गैस रिसाव के बाद आग लगने से विस्फोट हुआ। बैदा बाजार निवासी दयाशंकर जायसवाल पुत्र स्व. जमुना प्रसाद जायसवाल सराफा कारोबारी हैं। उनका बैदा में करीब 90 फीट लंबा दो मंजिला मकान है, जिसमें दयाशंकर का 10 सदस्यीय परिवार रहता है।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की रात अचानक तेज धमाके के साथ मकान के ऊपरी तल का पूरा हिस्सा उड़ गया। इससे दयाशंकर का पुत्र संजय जायसवाल (28) गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसकी पत्नी अर्चना (26) झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए भदोही के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिवार के बालक जय (डेढ़ वर्ष), नव्या (ढाई वर्ष) विवेक (11) भी मलबे के नीचे दब गए थे लेकिन उन्हें चोटें नहीं आईं। वहीं, तेज धमाका और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घबरा गए। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी।
4 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों पर भी उसका असर पड़ा। पड़ोसी राजू जायसवाल की गाय भी मलबे के नीचे दबकर घायल हो गई। दूसरे पड़ोसी सुभाष जायसवाल के मकान की तरफ ध्वस्त दीवार का काफी हिस्सा लटक गया है, जिससे खतरा बना हुआ है। दयाशंकर ने बताया कि पूरा परिवार में अंदर सोया हुआ था। अचानक तेज आवाज के साथ दूसरी मंजिल का पूरा मकान भरभरा कर गिर गया। हम लोग कुछ समझ नहीं पाए। उधर, घायल संजय ने बताया कि रसोई घर से गैस की महक आ रही थी। मेरी पत्नी ने दरवाजा खोला तो वह झुलस गई और गैस के दबाव से विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
5 of 8
bhadohi
- फोटो : amar ujala
मिर्जापुर से डॉग स्क्वॉड और रामनगर से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। अधिकारियों के साथ दोनों दस्तों ने जांच-पड़ताल की, लेकिन मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से के रुक-रुक कर गिरने के कारण अंदर जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सराफा कारोबारी के मकान में हुए जिस धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा, उसको लेकर लोगों के जेहन में कौंध रहे तमाम सवाल अनुत्तरित रह गए। घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस और अन्य जांच टीमें किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकीं। लिहाजा इतनी बड़ी घटना एक अबूझ कहानी बनकर रह गई है। माना जा रहा है कि रसोई समेत मकान के विभिन्न हिस्सों की विधिवत जांच के बाद ही असलियत सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
6 of 8
धमाके से धराशायी मकान
- फोटो : amar ujala
विस्फोट से धराशायी हुए मकान के मामले में कई सवाल ऐसे हैं, जिनके जबाब नहीं मिल पाए हैं। मकान में विस्फोट किस चीज से हुआ, गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से या फिर किसी अन्य विस्फोटक से, यह अब तक कोई नहीं जान पाया है। मकान के निचले हिस्से में लोहे का मजबूत दरवाजा लगा है। उसकी कुंडी जो काफी मोटी है वह भी टेढ़ी हो गई, जबकि वह अंदर से बंद थी।अगर झुलसी विवाहिता और उसके पति के बयान पर गौर किया जाए तो गैस रिसाव के बाद उसके माचिस जलाने से लगी आग में वह झुलसी, लेकिन फिर पूरा मकान कैसे धराशायी हो गया। जबकि सिलेंडर में ब्लास्ट की बात से पुलिस इनकार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ घर की रसोई में आग लगने के निशान भी नहीं दिख रहे।
विज्ञापन
7 of 8
bhadohi
- फोटो : amar ujala
ऐसी स्थिति में पुलिस भी अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। मकान में अभी जो हिस्से बचे हैं, वह कभी भी गिर सकते हैं। इसके चलते कोई भी जांच टीम मकान के अंदर नहीं पहुंच पाई। इससे माना जा रहा है कि इन सभी सवालों के जबाब तभी मिलेंगे, जब रसोई सहित मकान के अन्य हिस्सों की करीने से जांच हो। फिलहाल मकान को जल्द गिराने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस के मुताबिक मकान के जो हिस्से बचे हैं, उसके गिरने के बाद साक्ष्य तलाशे जाएंगे। वहीं घायल पति पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी।
पुलिस का कहना था कि अगर पटाखा या बम आदि का धमाका होता हो बारूद की गंध जरूर होती, लेकिन ऐसा कुछ नहीं दिखा। सिलेंडर बिना फटे पूरा मकान उड़ जाने की बात गले के नीचे नहीं उतर रही। देर रात तक उलझे रहने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। दीपावली के मद्देनजर लोगों में पटाखे के कारण घटना होने की चर्चा थी, लेकिन शुरुआती जांच में इसके प्रमाण भी नहीं मिले। सराफा कारोबारी के घर में पटाखा आदि की बात से पुलिस भी इत्तफाक नहीं रख रही। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने पास पड़ोस के मकान स्वामियों को उनके मकानों से हटकर अलग रहने के बात की हिदायत दी है।