काशी में 38 साल के बाद सोमवार को हुई 4000 मीटर की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में राजस्थानी नस्ल का शक्ति विजेता हुआ। चार किलोमीटर की इस रोमांचक दौड़ को हरि नारायण के राजस्थानी घोड़े शक्ति ने मात्र 2 मिनट 28 सेकंड, यानी कि 148 सेकंड में पूरा कर लिया। परमानंदपुर स्थित मिनी स्टेडियम में विकास इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित बाबू आरएन सिंह स्मृति घुड़दौड़ प्रतियोगिता में करीब आधे घंटे तक 10 घोड़ों के टाप और 5000 दर्शकों की तालियां गूंजती रहीं। रेस में शीर्ष तीन घोड़े राजस्थान के ही थे। बाकी कठियावाड़ी और अन्य नस्ल के घोड़े भी थे।