फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बाबा विश्वनाथ संग 21 किलो गुलाब की पंखुड़ियों, 11 लीटर संतरा ठंडई और अंगूर ठंडई से खेली गई होली

Thu, 09 Mar 2023 04:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ मंदिर में सम्मानित न्यासीगण और सीईओ डा. सुनील कुमार वर्मा के सहयोग से हर साल की तरह होली के शुभ अवसर पर काशी वासियों ने बाबा काशी विश्वनाथ और माता पार्वती संग 21 किलो गुलाब पंखुड़ियों से होली खेली। 
विज्ञापन
1 of 5
बाबा काशी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में होली के शुभ अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में फूलों की होली खेली गई। काशी विश्वनाथ मंदिर में सम्मानित न्यासीगण और सीईओ डा. सुनील कुमार वर्मा के सहयोग से हर साल की तरह होली के शुभ अवसर पर काशी वासियों ने बाबा काशी विश्वनाथ और माता पार्वती संग 21 किलो गुलाब पंखुड़ियों से होली खेली। 
विज्ञापन

2 of 5
बाबा काशी विश्वनाथ और माता पार्वती संग 21 किलो गुलाब पंखुड़ियों से होली खेली। - फोटो : अमर उजाला
साथ ही डॉ दिनेश शंकर उपाध्याय के आचार्यत्व में  विशिष्ट षोडषोपचार पूजन हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
बाबा को 11 लीटर संतरा ठंडई,11 लीटर अंगूर ठंडई अर्पित की गई - फोटो : अमर उजाला
साथ ही समस्त काशीवासियों एवं वैदिक सनातनियों के कल्याणार्थ ज्ञात अज्ञात आपदाओं से समस्त काशी और विश्व की रक्षा हेतु विश्वनाथ दरबार में बाबा के प्रिय ऋतुफल, मिष्ठान, पुष्प दुग्ध, गंगा जल और ऋतु फल से निर्मित 11 लीटर संतरा ठंडई,11 लीटर अंगूर ठंडई, 21 लीटर बादाम ठंडई अर्पित की।


 

4 of 5
विशिष्ट षोडषोपचार पूजन हुआ - फोटो : अमर उजाला
सप्तफल रस देशी संतरा, अनार, शुद्ध गाय दूध 5 ली, गंगा जल,केसरिया पेड़ा,दही,शहद, खास  इत्र और धोती दुप्पटा साड़ी और पूजन सामग्री साथ धतूरे की माला,बिल्व पत्र की माला,गुलाब की माला, गेंदे की माला, कान्ति की माला, मदार की माला से विशेष पूजा अर्चन विधि विधान से किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयोजन में बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय शर्मा,मनीष खत्री,अशोक अग्रवाल, वेद अग्रवाल,अशोक सिंह , एड,पुष्कर तिवारी मोनू , जितेंद्र गुरु ,अनक गुरु , शुभम गुरु सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें