फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के कई जिलों में झमाझम बारिश, किसानों के खिले चेहरे

Thu, 12 Jul 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
rain - फोटो : अमर उजाला
मानसून आने के करीब दो सप्ताह बाद बुधवार की देर शाम वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, और भदोही में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। सड़कों पर जगह जगह जलभराव हो गया किंतु किसान खुश हो गए। सूख रही धान की नर्सरी को संजीवनी मिल गई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rain - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चार से पांच दिनों तक बारिश होगी। बुधवार को सुबह आसमान में छिटपुट बादल छाए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
rain - फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। शाम चार बजे के बाद आसमान में बादल दिखने लगे और शाम होते-होते काले बादलों ने बरसना शुरू कर दिया।

 

4 of 5
rain - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में देर शाम को हल्की बूंदाबांदी रही जबकि मुहम्मदाबाद क्षेत्र में तेज बारिश हुई। जौनपुर में शाम चार से पांच बजे तक झमाझम बारिश हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rain - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के लोढ़ी और मिर्जापुर के लालगंज और आसपास के इलाकों में बुधवार की दोपहर जबकि मिर्जापुर शहर में शाम छह से साढ़े छह बजे तक अच्छी बारिश हुई। भदोही में शाम करीब साढ़े छह बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो रात 8:30 बजे के बाद भी जारी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें