varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने गोवर्धन पूजा के महत्व के बारे में बताया और कहा कि किसी ने मां गंगा को साफ करने की कसम खाई थी, लेकिन गंगा की स्थिति पहले से और बदतर हो गई। उत्तर प्रदेश में अपराध कम करने का दावा किया गया था, लेकिन अपराध चरम पर है। मोदी और योगी अपने द्वारा किए गए वादों पर पूरी तरह से झूठे साबित हुए हैं। जनता के साथ भाजपा ने छल किया गया है। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को चांदी की साइकिल भी भेंट की। गोवर्धन पूजा में शाम होने के बाद अखिलेश यादव सपा नेता मनोज राय धूपचंडी के घर उनकी मां की तेरही में शामिल होने के लिए चले गए।