फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की छुट्टी पर घर आए वायुसेना के जवान की हादसे में मौत, अंतिम यात्रा में रो पड़ा पूरा गांव

Fri, 09 Nov 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में विशेष प्रशिक्षण के लिए आए बलिया निवासी वायु देना के जवान सूर्यभान सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वो दिवाली की छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। मंगलवार शाम हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। चारों ओर मच रही चीख पुकार और परिजनों के रुदन को देख पत्थर दिल भी अपने आंसू नहीं रोक पाया।  आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

जवान का शव देख परिजनों के ही नहीं बल्कि ग्रामीणों के आंखों से आंसु बहने लगे। अस्पताल से शव आने का इंतजार कर रही सैकड़ों की भीड़ अंतिम दर्शन करने के लिए जुटी रही। परिजनों के रुदन को देख पत्थर दिल भी आंसू नही रोक पाया। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिये कंधों पर उठाया तो हर आंख छलछला उठी।    लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल से शव आने की जानकारी लगते ही गांव के बुजुर्ग, बच्चे और महिलायें जवान के घर की ओर दौड़ पड़ी। चेहरे पर मायूसी, सूखे गले और आंखों में डबडबाते आंसू लेकर हर कोई गांव के इस सपूत को एक झलक देखना चाहता था। पति का शव देखते ही पत्नी सुधबुध खो बैठी। जबकि वृद्ध मां उपर वाले को कोसते हुए बेटे के शव पर छाती पीट पीटकर रो रही थी। मासूम बेटा व बेटी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। अन्य परिजनों के अलावा पूरा गांव की आंखों में आंसू छलक रहे थे। 
 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार से पहले गोरखपुर से आये वायुसेना के जवानों ने सुर्यभान के पार्थिव शरीर पर फूल मालाएं चढ़ाई और शोक शस्त्रों से सलामी देकर पूरे सम्मान के साथ अपने साथी को अंतिम विदाई दी। गंगा नदी के हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर गंगा घाट पर गॉर्ड आफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इकलौते बेटे सूर्य प्रताप(8) ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी बता दें कि सूर्यभान सिंह का एक पुत्र सूर्य प्रताप(8) व बेटी शुद्धि(4)  है।

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सहतवार थाना क्षेत्र के दूधैला निवासी सूर्यभान सिंह (34) एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुर(ग्वालियर) में तैनात थे। वे वर्तमान में एक विशेष ट्रेनिंग के लिए गोरखपुर आए थे। वह दिवाली की छुट्टी में बलिया स्थित अपने घर आ रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही मौत ने उनका रास्ता रोक दिया। उभाव थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया के सामने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगो ने घायल जवान को सीएचसी बेल्थरारोड पहुंचाया। यहां  स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने  जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की उनकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की सूचना परिवार जन को मिली ते पूरे गांव में कोहराम मच गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें