फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितालिका तीज : माता पार्वती ने लिया था भगवान शिव से विवाह का संकल्प

Thu, 24 Aug 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
shiv parvati marriage in triyugi narayan
सुहागिन महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निराहार व्रत करेंगी, तो कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए। मौका होगा हरितालिका तीज पर भगवान-शिव और पार्वती की निराहार रहकर आराधना करने का। आगे की स्लाइड में जाने व्रत की विधियां और शुभ मुहूर्त...
विज्ञापन

2 of 5
पार्वती और शिव - फोटो : google
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया 24 अगस्त को हरि तालिका तीज व्रत की घर-घर तैयारी शुरू हो गई है। पौराणिक मान्यता के अनुसार हरितालिका तीज के ही दिन माता पार्वती ने भगवान शिव से विवाह करने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
श‌िव पार्वती
सुहाग कामना के इस व्रत को गौरी तृतीया के रूप में भी जाना जाता है। बुधवार की रात 9:03 बजे ही तृतीया लग जाएगी। उदया तिथि न मिलने की वजह से व्रत गुरुवार को रखा जाएगा। गुरुवार को रात 8:27 बजे तक तृतीया रहेगी।

4 of 5
teej 2017
हरितालिका तीज के दिन महिलाएं 24 अगस्त की भोर में मौन होकर स्नान करने के साथ ही व्रत धारण करेंगी। इसके बाद मिट्टी, चांदी या सोने की शिव-पार्वती और प्रथमेश की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना कर सविधि पूजा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श‌िव पार्वती व‌िवाह
पंचोपचार, दशोपचार और षोडशोपचार पूजन का विधान है। शिव-पार्वती की प्रतिमाओं पर नैवेद्य के रूप में सूखा मेवा, ऋतुफल, मिठाई अर्पित की जाएगी। व्रती महिलाएं रात को जागरण करेंगी। इस दौरान भजनों के साथ ही शिव-पार्वती की महिमा का बखान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें