फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti: शिव नगरी...अंजनी पुत्र हनुमान की जय जयकार, लहराई श्रीरामनाम की पताका; केसरियामय हुआ शहर

Fri, 03 Apr 2026 12:54 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी में श्री हनुमत सेवा समिति की 23वीं श्रीहनुमान ध्वज यात्रा, सूरज की पहली किरण धरा पर बिखरी तो श्रीरामनाम और हनुमत प्रभु का ध्वज और जयघोष गूंजते नजर आए। हर किसी के लबों से श्रीरामनाम की धुन प्रस्फुटित हो रही थी। 
विज्ञापन
1 of 9
अंजनी पुत्र के प्राकट्योत्सव पर निकली शोभायात्रा। - फोटो : संवाद
Varanasi News: भगवान शिव की नगरी में उनके 11वें अवतार हनुमत प्रभु के जयघोष की गूंज रही। अंजनी पुत्र के प्राकट्योत्सव पर भक्तों ने घर से मंदिरों तक पूजन-अर्चन और आराधना की। चहुंओर हनुमान पताका लहराई। प्रभात फेरियां निकाली गईं। मंदिरों में प्रभु के विशेष शृंगार व सोहर गूंजे। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुए।

भिखारीपुर चौराहे से संकटमोचन मंदिर तक निकली करीब साढ़े पांच किमी में सबसे बड़ी हनुमत ध्वजा यात्रा में एक लाख ध्वज और 11 सौ गदा लिए भक्त चल रहे थे। 100 डमरू दल सहित अन्य वाद्ययंत्रों पर श्रीराम व हनुमान धुन सुन भक्त मगन थे। इसमें सात राज्यों से 30 हजार से अधिक भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन

2 of 9
शोभायात्रा में शामिल भक्त। - फोटो : संवाद
भिखारीपुर तिराहे पर 60 फीट लंबे वाहन पर ‘राम दरबार’ रथ और पालकी पर विराजे हनुमान जी का 11 वैदिक ब्राह्मणों ने षोडशोपचार पूजन व आरती की। यात्रा का शुभारंभ पर भाजपा के जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, ज्योतिषविद् डॉ. चंद्रमौलि उपाध्याय, बीएचयू के डॉ. विनय पांडेय, डॉ. एस.एन. सिंह, डॉ. गिरीशचंद तिवारी, डॉ. सुभाष पांडेय, समिति के अध्यक्ष रामबली मौर्य आदि ने किया। 
विज्ञापन

3 of 9
शिव-पावर्ती का वेश धारण किए कलाकारों ने मोहा मन। - फोटो : संवाद
नेवादा से शिव-पार्वती और अघोरी दल, कोनिया से नारी शक्ति पर दंड-तलवार का प्रदर्शन: बजरडीहा से मध्य प्रदेश के मशहूर तहलका धमाल बैंड, जानकीनगर से संकट मोचन दरबार के गर्भगृह की सुंदर प्रतिकृति की झांकियां शामिल रहीं। डेढ़ किमी लंबी यात्रा में आस्था भी लहराती नजर आई। मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने भक्तों में प्रसाद का वितरण किया। 

4 of 9
शोभायात्रा में शामिल भक्त। - फोटो : संवाद
प्रभातफेरी निकाली, रजत ध्वज चढ़ाए, 21 क्विंटल लड्डू का लगा भोग: हनुमान प्राकट्योत्सव पर श्री हनुमान ध्वजा एवं प्रभात फेरी समिति की ओर से 15 दिवसीय हनुमान ध्वजा यात्रा का समापन उल्लास के माहौल में हुआ। मां गंगा की तर्ज पर श्री संकट मोचन की आरती उतारी। 1100 भक्त केसरिया ध्वज लिए और 21 डमरू वादक वादन करते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 9
हनुमानजी की पूजा-अर्चना करते भक्त। - फोटो : संवाद
भक्तों का रेला उमड़ा। केदार खंड के महंत टी. घुल्ला पालन नारायण शास्त्री, संस्था योगाचार्य विजय प्रकाश मिश्रा, चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चल्ला सुब्बाराव शास्त्री, शृंगेरी मठ के प्रबंधक चल्ला प्रसाद, अध्यक्ष कौशल शर्मा, संयोजक यतींद्र कथूरिया ने हनुमान जी की पूजा की।
विज्ञापन

6 of 9
जयकारे लगाते हनुमान भक्त। - फोटो : संवाद
संकटमोचन मंदिर में आस्था की कतार
संकटमोचन मंदिर में विशेष शृंगार और पूजन के साथ 11 दिवसीय हनुमान प्राकट्य महोत्सव शुरू हो गया। सुबह से रात तक दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। विभिन्न इलाकों से हनुमान शोभायात्रा और प्रभातफेरियां पहुंचीं। भक्तों ने ध्वज अर्पण कर दर्शन पूजन किया। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र ने बताया कि हनुमत प्रभु के जन्मोत्सव के साथ यहां पर विविध अनुष्ठान शुरू हो गए। इसके साथ ही छह अप्रैल से संगीत समारोह भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

7 of 9
शिव स्वरूप का पूजन करती महिला। - फोटो : संवाद
श्रीमेहंदीपुर बालाजी की सजी झांकी: श्री श्याम बाल मंडल की ओर से धर्म संघ परिसर स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में श्री मेहंदीपुर बालाजी महोत्सव मनाया गया। शृंगार के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। आकर्षक सजावट की गई थी। संस्था के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल डब्बू ने सप्तनीय पूजन-अर्चन किया। भजन संध्या में भजनों की झड़ी लगी रही। 

8 of 9
शोभायात्रा में शामिल भक्त। - फोटो : संवाद
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हनुमान जन्मोत्सव की धूम
ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रीहनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। हनुमान मंदिरों में शृंगार व शोभायात्राएं निकाली गईं। सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, अखंड रामायण और मानस का पाठ हुआ। सारनाथ के नईबाजार चौराहा स्थित प्राचीन संकट हरण हनुमान मंदिर में रामचरितमानस का पाठ व मंदिर का जीर्णोद्धार पर भंडारा हुआ। मिर्जामुराद रामसिंहपुर गांव से हनुमत सेवा समिति की ओर से भजन कीर्तन हुआ और ध्वजा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

9 of 9
आयोजन में नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार। - फोटो : संवाद
51 फीट ऊंचे हनुमान जी को पहनाई 70 फीट लंबी माला
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हरहुआ क्षेत्र स्थित वरद आंजनेय हनुमान मंदिर में संकटमोचन हनुमान की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया। हनुमान जी को 70 फीट लंबी विशाल माला अर्पित की गई। प्रतिमा की ऊंचाई को देखते हुए यह आयोजन क्रेन की सहायता से किया गया। मुख्य पुजारी डॉ. सीबी सिंह और एसएसबी ग्रुप के चेयरमैन राम गोपाल सिंह ने क्रेन पर सवार होकर मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली को यह महामाला पहनाई। भक्तों ने जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें