फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Masjid Case: 1500 तस्वीरों में है ज्ञानवापी का सच, नमाज वाली जगह पर मिला कुछ ऐसा कि सब चौंके

Mon, 16 May 2022 06:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम पूरा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में बिताए गए कमीशन की टीम के 12 घंटे बेहद अहम रोल निभाएंगे। तीन दिनों तक चली सर्वे की कार्यवाही के दौरान कमीशन की टीम परिसर के कोने-कोने से रूबरू हुई। तीन दिनों में 12 घंटे से अधिक समय तक चली कार्यवाही में खींची गईं 15 सौ तस्वीरों में ज्ञानवापी का सच दर्ज हो चुका है।

हिंदू पक्ष का दावा है कि ज्ञानवापी से ली गई तस्वीरें और वीडियो उनके दावे को और मजबूत करेगा। हालांकि, मुस्लिम पक्ष का दावा है कि वहां कुछ भी नहीं मिला है। 14 से 16 मई तक चली कमीशन की कार्यवाही की शुरुआत ज्ञानवापी परिसर के तहखाने की पश्चिमी दीवार से हुई थी। अंतिम दिन के सर्वे में वजू खाने के नीचे तक सर्वे की प्रक्रिया के दौरान शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अहम मोड़ आ गया है।

सूत्रों के मुताबिक, कमीशन की कार्यवाही के दौरान नमाज वाली जगह पर हॉलनुमा बड़े कमरे की छत से लेकर फर्श तक की नक्काशी व कलाकृतियों ने हर किसी को चौंकाया। कई आकृतियां ऐसी थीं, जो वादी पक्ष को रुककर देखने और उसकी फोटो और वीडियोग्राफी कराने पर विवश कर रही थीं। 
विज्ञापन

2 of 10
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम पूरा - फोटो : अमर उजाला
अदालत के आदेश के बाद 14 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कमीशन की कार्यवाही शुरू हुई। दो कमरों के ताले तो खुल गए, लेकिन तीसरे कमरे का ताला काटकर सर्वे करना पड़ा। चौथे कमरे में दरवाजा ही नहीं है। पहले दिन चार घंटे में 50 फीसदी कार्यवाही पूरी हुई। 
विज्ञापन

3 of 10
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम पूरा - फोटो : अमर उजाला
15 मई को दूसरे दिन ज्ञानवापी में गुंबद, वजू खाने और दीवारों का सर्वे किया गया। लगभग 80 फीसदी कार्यवाही पूरी हुई। तीसरे और अंतिम दिन 16 मई को वजू खाने का पानी निकालकर सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने की बात कही गई। 

4 of 10
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम पूरा - फोटो : अमर उजाला
 इस दौरान हिंदू पक्ष के वादी व अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। वादी पक्ष के अधिवक्ताओं का कहना है कि 15 सौ से अधिक तस्वीर और वीडियो में ज्ञानवापी की पूरी हकीकत दर्ज है। कोर्ट में पूरी रिपोर्ट रखने के बाद प्रकिया आगे बढ़ेगी।
 
विज्ञापन

5 of 10
प्रेस कांफ्रेंस में जितेंद्र सिंह बिसेन - फोटो : अमर उजाला
विश्व वैदिक सनातन के संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन ने दावा किया कि कमीशन की कार्यवाही के दौरान सोमवार को ज्ञानवापी परिसर में 12.5 फुट का शिवलिंग मिला है। वादी पक्ष के पैरोकार बिसेन ने बताया कि, हमारी तबीयत ठीक नहीं थी। इस नाते वे ज्ञानवापी में आज हुई कमीशन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाए। लेकिन, सहयोगियों ने शिवलिंग मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

6 of 10
याचिका दाखिल करने वाली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र सिंह बिसेन ने मांग की है कि शिवलिंग की सुरक्षा के लिए फोर्स बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सुनवाई लंबी नहीं चलेगी। हमें अपना अधिकार जल्द मिलेगा। उनके नेतृत्व में पांच महिलाओं ने याचिका दायर की थी। इसकी सुनवाई के दौरान हुए आदेश पर कमीशन की कार्यवाही हुई। 
विज्ञापन

7 of 10
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी व अन्य देवी देवताओं के विग्रहों की रक्षा और नियमित दर्शन के लिए इजाजत मांगी गई थी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अपनी भावनाओं पर काबू रखें।  हमारी लड़ाई सांविधानिक है। प्रतीक्षा बहुत लंबी नहीं करनी पड़ेगी। 

8 of 10
अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के पक्ष के वकील - फोटो : अमर उजाला
अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा कि  जिसे शिवलिंग बताया जा रहा है, वह पानी के फव्वारे के पास का एक हिस्सा है। जितनी भी पुरानी मस्जिदें हैं, उन सभी जगहों पर काले या सफेद पत्थर युक्त पानी का फव्वारा होता है। अदालत ने हौद को सील करने का आदेश दिया है। मसला अदालती है, इस नाते क्या कहा जाए। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी।

9 of 10
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन और विष्णु जैन - फोटो : अमर उजाला
हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने कहा कि मैं शिवलिंग की पूरी लंबाई नहीं बता पाऊंगा। इतना दावे के साथ कह सकता हूं कि लंबा-चौड़ा है। सर्वे के दौरान शिवलिंग दिखते ही मैं कोर्ट चला गया। उस जगह को सुरक्षित करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। 
विज्ञापन

10 of 10
अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्र - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर में लगातार तीसरे दिन कमीशन की कार्यवाही की गई। रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। अदालत ने रिपोर्ट जमा करने के लिए 17 मई का समय दिया है। कोशिश पूरी है कि मंगलवार को रिपोर्ट जमा कर दें। कोई दिक्कत आती है तो अदालत से समय मांगेंगे। वजूखाने का पानी निकालकर वीडियोग्राफी कराई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें