फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Masjid Row: ज्ञानवापी में फिर जुटी नमाजियों की भीड़, मसाजिद कमेटी की अपील का कोई असर नहीं, तस्वीरों में देखें

Fri, 20 May 2022 04:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की गुजारिश के बाद भी जुमे पर ज्ञानवापी मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ जुट गई। मस्जिद के अंदर जगह ना होने पर विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के बाहर जमा नमाजियों का प्रवेश रोककर गेट बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
1 of 8
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के बाद जुमे की नमाज अदा करने के लिए गहमागहमी बनी रही। मैदागिन से गोदौलिया तक का इलाका पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा। नमाजियों ने अल्लाह की बारगाह में शुक्र का सजदा किया और देश में अमन चैन की दुआ भी मांगी। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की अपील के बाद भी भारी संख्या में नमाजी नमाज अदा करने पहुंचे।

हालत यह हो गई कि नमाज के घंटे भर पहले ही ज्ञानवापी मस्जिद नमाजियों से भर गई और बाहर कतार में खड़े नमाजियों को वापस लौटाना पड़ा। मस्जिद में तकरीबन 15 सौ से अधिक नमाजियों ने नमाज अदा की।  मसाजिद कमेटी के सदस्यों ने परिसर के अंदर और बाहर व्यवस्था की पूरी कमान संभाल रखी थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आम तौर पर ज्ञानवापी मस्जिद में इतनी भीड़ नहीं होती है। इस बार ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा गरमाया हुआ है, इसलिए जुमे की नमाज के दौरान इतनी बड़ी संख्या में नमाज पढ़ने लोग आए। जिला प्रशासन की ओर से मस्जिद में वजू के लिए भी व्यवस्था कराई गई थी। किसी तरह का हंगामा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

2 of 8
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नमाजियों की भीड़ को देखते हुए दो घंटे के लिए कई रास्ते बंद रहे। मणिकर्णिका द्वार से लेकर बांसफाटक तक सभी का प्रवेश निषेध कर कर दिया गया था। समय से करीब दो घंटे पहले लोग नमाज के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर एक बजे के बाद भीड़ का दबाव बढ़ता देख दालमंडी मोड़ से ही नमाजियों को वापस होने के लिए कहा जाने लगा। तय संख्या में प्रवेश के बाद जगह की कमी होने के कारण पुलिस ने पहले बैरीकेडिंग की। फिर गेट बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि आमतौर पर इतनी संख्या में लोग ईद के दिन भी नमाज के लिए नहीं पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 8
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी जब छह मई को अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था उस समय भी इसी प्रकार की भीड़ जुटी थी। ईद के मौके से ज्यादा नमाजी उस दिन ज्ञानवापी पहुंचे थे। तब भारी हंगामा हुआ था। परिसर के अंदर से लेकर बाहर तक खूब नारेबाजी हुई थी। 

4 of 8
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सर्वे के बाद अदालत के आदेश पर जिला प्रशासन ने मस्जिद परिसर में मौजूद वजू खाने को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही शौचालय भी सील कर दिया है। इसके मद्देनजर कमेटी ने अपील की थी कि कम से कम संख्या में नमाजी मस्जिद आएं लेकिन इस अपील का उनके ऊपर कोई असर नहीं दिखाई दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मामले में गुरुवार को सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल होने के बाद जिले को अलर्ट पर रखा गया है। अदालत में लंबित सुनवाई को देखते हुए शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश हर गतिविथि का अपडेट लेते रहे। 
विज्ञापन

6 of 8
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी परिसर के आसपास सीआरपीएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस के जवानों के अलावा कमांडो को भी तैनात किया गया।  इसके अलावा स्थानीय खुफिया यूनिट भी सक्रिय रहा। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी गई। 
विज्ञापन

7 of 8
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी में सर्वे विवाद के बाद जुमे पर ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद पहले से ही थी। इसे लेकर ज्ञानवापी की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने मुस्लिम समाज के लोगों से कम से कम संख्या में आने की अपील की थी। हालांकि इस अपील का असर ना के बराबर रहा।
विज्ञापन

8 of 8
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज से पहले वजू करने की व्यवस्था की जिला प्रशासन की ओर से की गई। दो बड़े ड्रम और 50 लोटे के इंतजाम किए गए। नमाज के बाद बाहर आ रहे लोगों ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। हालांकि जिन लोगों ने बातचीत की उन्होंने बताया कि उन लोगों ने शांति से नमाज अदा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें