फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप में हो रही थी फेरों की तैयारी, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि भाग निकला दूल्हा 

Sat, 12 May 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय दूल्हा
शादी के लिए मंडप तैयार था। लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट थी। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हा मंडप से भाग निकला। जिससे बारात में खलबली मच गई। यह घटना यूपी के भदोही जिले की है। आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला... 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
groom
जिले के कपूरीपुर गांव निवासी मुन्नालाल गौतम की पहली शादी जय देवी निवासी ग्राम भरथीपुर, थाना रामपुर जौनपुर के साथ 19 जून 2015 को हुई थी। शादी के तीन वर्ष के बाद उन्हें कोई संतान नहीं हुई। 

 
विज्ञापन

3 of 6
groom
इस दौरान दहेज आदि को लेकर दोनों में विवाद  चलने लगा। गत एक वर्ष से पति मुन्नालाल ने जय देवी को मायके पहुंचा दिया था। इसके बाद मुन्नालाल दूसरी शादी रचाने की जुगत में लगा रहा। 

 

4 of 6
groom catch
सुरियावां इलाके के सिंहपुर गांव में शुक्रवार को वह दूसरी शादी करने के लिए पहुंचा। मुन्नालाल की दूसरी शादी की भनक पहली पत्नी और उसके परिवार वालों को लग गई। 

 
विज्ञापन

5 of 6
groom
पत्नी के परिजनों ने यूपी-100 पुलिस को खबर कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस सिंहपुर गांव पहुंची, लेकिन उसके पहले पुलिस आने की भनक लगते ही दूल्हा मंडप से खिसक गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी पुलिस
इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा रही। पुलिस ने मौके से बारातियों की बोलेरो, चालक संग मुन्नालाल के परिवार वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें