जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के बर्जी गांव के निवासी कृपाशंकर यादव के बेटे सर्वेश यादव(25) की शादी सिकरारा थाना क्षेत्र के सोनपुरा खपरहा गांव निवासी महेंद्र कुमार यादव की पुत्री नेहा यादव के साथ होनी है। सर्वेश और नेहा की शादी 22 फरवरी को होनी है। दूल्हे और दुल्हन के घर में खुशनुमा माहौल था। सभी मेहमान आ गए थे, इसी बीच दूल्हे के लापता होने से अफरा-तफरी मच गई है।