फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात निकलने से पहले दूल्हा हुआ लापता, एक दिन पहले घरवालों को फोन कर कहा...

Sat, 23 Feb 2019 10:34 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
groom
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शादी के एक दिन पहले ही दूल्हे के लापता होने का मामला सामने आया है। इसके बाद से वर और वधू पक्ष के लोग सदमे में है कि दूल्हा आखिर गया कहां? इसी बीच शादी की सभी रस्मों पर विराम लग गया है और परिजन दूल्हे को तलाशने में जुटे हुए हैं। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के बर्जी गांव के निवासी कृपाशंकर यादव के बेटे सर्वेश यादव(25) की शादी सिकरारा थाना क्षेत्र के सोनपुरा खपरहा गांव निवासी महेंद्र कुमार यादव की पुत्री नेहा यादव के साथ होनी है। सर्वेश और नेहा की शादी 22 फरवरी को होनी है। दूल्हे और दुल्हन के घर में खुशनुमा माहौल था। सभी मेहमान आ गए थे, इसी बीच दूल्हे के लापता होने से अफरा-तफरी मच गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
दूल्हा सर्वेश कुमार यादव दिल्ली के एक मार्केटिंग कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार को उसने घर पर फोन किया। फोन पर अपने परिजनों को बताया कि वो दिल्ली से खरीदारी कर के गुरुवार शाम तक घर आ जाएगा। लेकिन गुरुवार की देर रात तक सर्वेश घर पर नहीं आया। परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना वधू पक्ष के लोगों को दी। जिससे दुल्हन नेहा के घर पर सन्नाटा छा गया। 

4 of 5
india gate - फोटो : अमर उजाला
सर्वेश के परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए और दिल्ली में उसके ऑफिस के लोगों और दोस्तों की मदद से उसकी तलाश करा रहे हैं। घरवाले मोबाइल पर भी संपर्क करने का प्रयास किए लेकिन सर्वेश का मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
इधर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस भी सर्वेश को तलाशने में जुट गई है। इस संबंध में बक्शा थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव ने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर उनकी तरफ से तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें