कभी उम्रदराज लोगों की बीमारी कही जाने वाली डायबिटीज अब युवाओं तक फैल चुकी है। अनियमित दिनचर्या, असंतुलित खान-पान और तनाव के चलते दुनिया भर में करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए जरूरी है कि खुद भी सजग रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। ऐसे ही संदेशों और संकल्पों के साथ मंगलवार को बनारस में ‘ग्लोबल डायबिटीज वॉक’ का आयोजन हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से भारत माता मंदिर तक निकले ‘ग्लोबल डायबिटीज वॉक’ में मधुमेह के खिलाफ आवाज गूंजी। जागरूकता रैली और हस्ताक्षर अभियान के बाद शाम को बीएचयू सिंहद्वार से कैंडल मार्च निकाला गया। अमर उजाला फाउंडेशन, यूपी सरकार, वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, एनसीसी, एनएसएस की संयुक्त पहल पर संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से निकले जागरूकता मार्च में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग के संयोजन में कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 7 यूपी एयर स्क्वार्डन एनसीसी बीएचयू, 97 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट, काशी विद्यापीठ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ ही तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
4 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों युवाओं ने ‘कदम-कदम बढ़ाना है, देश को मधुमेह मुक्त कराना है’ जैसे नारों के साथ मधुमेह के खिलाफ जागरूकता फैलाई। तेलियाबाग, मलदहिया, काशी विद्यापीठ कैंपस होते हुए मार्च भारत माता मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद घाट पर पुष्पा खन्ना मेमोरियल निरोग ग्राम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मधुमेह जागरूकता शिविर लगाया गया। सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे तक चले इस शिविर में करीब 200 लोगों का नि:शुल्क ब्लड शुगर जांचा गया।
विज्ञापन
6 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन, यूपी सरकार, वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, एनसीसी और एनएसएस की संयुक्त पहल से वाराणसी में ‘ग्लोबल डायबिटीज वॉक’ का आयोजन।