फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ जीआई ट्रेड फेयर 2018 का समापन, तस्वीरों में मॉडलों का कैटवॉक

Mon, 15 Oct 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
रॉक बैंड की तेज धुन और फैशन के रैंप पर मॉडलों के कैटवॉक ने दर्शकों की जोरदार तालियां बटोरीं। नन्हें कलाकारों ने रॉक बैंड की शानदार प्रस्तुतियों से मौजूद दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मौका था रविवार को तीन दिवसीय जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) ट्रेड फेयर 2018 के रंगारंग समापन का। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला


इस दौरान जीआई उत्पादों के साथ ही हैंडीक्राफ्ट व हैंडलूम से तैयार वस्तुओं की लगी प्रदर्शनी में स्टॉलों पर जाकर लोगों ने खरीदारी भी की।  कैंटोमेंट स्थित रायल गार्डेन में कार्यक्रम की शुरूआत यूबी रॉक बैंड के कलाकारों ने की। इसमें हर्ष के साथ ही शौर्या, कुशाग्र, विवेक, मानवेंद्र, सक्षम और मानसी सूफी रॉक तु तुही तू... पर बैंड के साथ जैसे ही मंच पर आए तो तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 इसके बाद एंबिशन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के निदेशक पुनीत मिश्र के देखरेख में तीन चरण में चले फैशन शो में प्रतिभागियों ने बनारसी फैब्रिक का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही सारेगामापा की टॉप टेन में जगह बनाने वाली तान्या ने ‘मेरी रूह का परिंदा फड़फड़ाए’ गीत की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। 
 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

इसमें उनका साथ आरजे विशाल ने भी दिया। इसके बाद वैशाली ने ‘जिया जिया रे’ और इंडियन आइडल एकेडमी से पल्लवी दास ने गजल ‘होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है... की प्रस्तुति की। समापन समारोह की अंतिम प्रस्तुति के रुप में सिमरन शानबाग ने कथक की प्रस्तुति से सभी को झूमा दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
शॉपिंग कार्ट 24 डॉट काम की ओर से होने वाले आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा। कार्यक्रम का संचालन अंकिता खत्री ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें