अब आप बनारस में ही लहरों के साथ मस्ती कर सकते हैं। इसके लिए गोवा या मुंबई जाने की जरूरत नहीं है। काशी में ही वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर गेम्स का मजा ले सकते हैं। जेटस्की और बनाना राइड, बंपी राइड, हाई स्पीडबोट, बोट पैरासेलिंग का जो आपके अंदर रोमांच पैदा करे वो सबकुछ अब यहां मौजूद है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 7
water sports
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रविवार को वाराणसी के बलुआ घाट व सिपाही घाट पर टूर असिस्टेंस इंडिया और उत्तर प्रदेश टूरिज्म की ओर से वाटर और एयर एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत हुई। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने उद्घाटन करते हुए कहा कि इस तरह के स्पोर्ट्स काशी की जनता और पर्यटकों को नया अनुभव और रोमांच का एहसास कराएंगे।
विज्ञापन
3 of 7
water sports
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पर्यटन के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पर्यटक यहां जेटेस्की, बनाना राईड, बंपी राइड, हाई स्पीडबोट, बोट पैरासेलिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। पहली बार पैरा मोटर के माध्यम से सैलानियों को घाटों के दर्शन कराए जाएंगे। एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लेने के लिए दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, सिगरा, कमच्छा, लंका के साथ ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।
4 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रेखा शर्मा, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी डॉ. संजीव कुमार के अलावा होटलों के प्रतिनिधि व गाइड एसोसिएशन से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
water sports
- फोटो : अमर उजाला
आम जनता हाईस्पीड डेजर्ट बाइक के साथ ही ढेर सारे रोमांचक खेलों का गंगा किनारे आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा जेट स्की, वाटर पैरासेलिंग, बनाना राइड, फैमिली राइड, हाई स्पीड बोर्ड, वाटर फ्लोटिंग टेंट, चप्पू बोट पैरामीटर का आनंद बनारस की जनता गंगा की लहरों पर उठा सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
water sports
- फोटो : अमर उजाला
इससे बनारस में टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ इस क्षेत्र की जनता के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। पर्यटन के लिए पहले बड़े-बड़े महानगरों में जो सुविधाएं मिलती थीं अब वही सुविधाएं बनारस में भी मौजूद होंगी। पर्यटन के साथ-साथ इस क्षेत्र का भी इससे काफी विकास होगा।
निषाद समुदाय के नेता पूर्व सभासद अशोक साहनी एवं मुरारी निषाद ने इसका विरोध करते हुए कहा, इससे स्थानीय नाविकों के रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा। योजना में बेरोजगारों को संबंधित विभाग जोड़े या फिर इसका संचालन बनारस के घाटों से कराया जाए। वहीं पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि पालिका की भूमि का उपयोग करने पर कंपनी से टैक्स वसूला जाएगा।