फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO : काशी में आठ किलोमीटर की शोभायात्रा, महाकाली, महादेव संग निकले भूत-पिशाच; निभाई 5244 वर्ष पुरानी परंपरा

Sun, 03 Nov 2024 12:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : यादव समाज की तरफ से आयोजित गोवर्धन पूजा शोभायात्रा में विहंगम दृश्य देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। भगवान शिव और माता पार्वती के आकर्षक स्वरूप का दर्शन कर भक्त हर-हर महादेव का उद्घोष कर रहे थे। आइए चित्रों में देखें शोभायात्रा का आकर्षक दृश्य...
विज्ञापन
1 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
आठ किलोमीटर की गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। महादेव और महाकाली के तांडव के साथ ही भूत-पिशाचों की टोली। कहीं भालू, कहीं वानर तो कहीं शेरों का स्वरूप धारण किए कलाकार।



किसी लाग विमान पर राधा-कृष्ण का रास तो कहीं गोपियों की टोली हर किसी का मन मोह रही थीं। यदुवंशियों ने गोवर्धन पूजा शोभायात्रा की 5244 वर्ष पुरानी परंपरा निभाई।
विज्ञापन

2 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
यादव समाज ने लहुराबीर से नमो घाट तक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में पूर्वांचल के विभिन्न अखाड़ों के पहलवान, लंका, कतुआपुरा के मनरी कलाकार, डमरूवादक, हाथी, घोड़ा, डांडिया नृत्य, भगवान स्वरूप नृत्य, आग वाली जोड़ी, फर्री कलईया आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन

3 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यादव समाज को शिक्षा में बहुत मेहनत करने की जरूरत है। यादव समाज की जहां भी उन्नति हुई या हो रही है वह शिक्षा के कारण हो रही है।

4 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि अशोक यादव एडवोकेट ने कहा कि समाज को एकजुट होकर समाज के कुरीतियों को दूर करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
यादव समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि यादव समाज की उन्नति उनके स्वयं के कठिन परिश्रम की बदौलत है यह किसी की कृपा से नहीं है।
विज्ञापन

6 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
फूल बरसाकर हुआ शोभायात्रा का स्वागत
गोवर्धन पूजा समिति की ओर से गोवर्धन पूजनोत्सव हुआ। चेतगंज से निकली शोभायात्रा का रास्ते भर फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

7 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा मैदागिन, मछोदरी, प्रह्लादघाट होते हुए शाम को पांच बजे गोवर्धन धाम पहुंची। यादव समाज के लोगों ने गोवर्धनधारी का दर्शन एवं छप्पन भोग प्रसाद ग्रहण किया।

8 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
इनको मिला सम्मान
अतिथियों ने समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 लोगों को गोवर्धनश्री सम्मान प्रदान किया। इसमें न्याय के क्षेत्र में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डाॅ. धर्मेंद्र यादव, प्रशासनिक क्षेत्र में राज्य हिंदी संस्थान निदेशक चंदना यादव, शिक्षा में गौरव यादव,  चिकित्सा क्षेत्र में डाॅ. विजय यादव, शोध में डाॅ.राम भरोस यादव, व्यापार में मून्नू यादव एवं कैलाश यादव, खेल क्षेत्र में पारंपरिक कुश्ती में बच्चे लाल यादव, डाॅ. रामसेवक यादव, समाजसेवा में स्वामी रमेशानंद सरस्वती, विधि के क्षेत्र में हरिदास यादव को सम्मान दिया गया।

9 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव की शोभायात्रा में शामिल भूत-पिशाच के साथ लोग सेल्फी लेते भी दिखे। उनके साथ डांस कर रहा था तो कोई हर-हर महादेव के उद्घोष लगा रहा था।

10 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
यादव बंधुओं ने शोभायात्रा में लाठी चलाने का शानदार प्रदर्शन किया। एक-दूसरे पर लाठी से वार और बचने की कला को लोग बखूबी देख रहे थे। इसके लिए कुछ दिन पहले से ही अभ्यास किए जा रहे थे।

11 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में शामिल कलाकारों ने अपने नृत्य से समां बांध दिया था। भक्ति गीतों से पूरा माहौल गूंज उठा। यात्रा में शामिल लोग यातायात प्रबंधन भी करते दिखे।

12 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
युवाओं ने भी लाठी भांजने की कला का प्रदर्शन किया। इसके लिए कुछ दिन पहले से ही यादव समाज के लोग अभ्यास कर रहे थे। शोभायात्रा में यह दृश्य भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। यात्रा के बीच-बीच में इसका प्रदर्शन किया जा रहा था।
विज्ञापन

13 of 13
काशी में गोवर्धन पूजा शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
मां काली सहित अन्य देवी-देवताओं के रूप धारण कर कलाकार शोभायात्रा का प्रमुख हिस्सा बने रहे। इनका आशीर्वाद लेने और आरती उतारने का भी दौर चला। भक्त पुष्प वर्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें