फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Accident: गाजीपुर हादसे में नया मोड़... डंपर नहीं इस बड़े वाहन ने श्रद्धालुओं को कुचला; नौ की हुई मौत

Sun, 02 Feb 2025 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर हादसे में कुल नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद सभी शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की मांग पर उन्हें गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 12
Ghazipur Accident - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर रेवसा पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में नया मोड़ आ गया है। श्रद्धालुओं को डंपर ने नहीं कुचला था। पिकअप सवार नौ श्रद्धालुओं की मौत 18 चक्के वाले ट्रेलर से कुचलकर हुई थी। जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है। 

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर रेवसा पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे की सच्चाई सामने आ गई है। महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे पिकअप सवार नौ श्रद्धालुओं की मौत 18 चक्के वाले ट्रेलर से कुचलकर हुई थी, जो गिट्टी लादकर जा रहा था। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
ट्रेलर चालक - फोटो : अमर उजाला
पिकअप में बैठे लोग सड़क पर गिरे
पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक अमृतलाल को पकड़ लिया है। पूछताछ में ट्रेलर चालक ने बताया कि ओवरटेक करने के बाद पिकअप पेट्रोल पंप के बगल खड़े डंपर से टकरा गई। एंगल फंसने से पिकअप का डाला टूट गया और पिकअप में बैठे लोग सड़क पर गिर गए। इस बीच वह ट्रेलर के नीचे आ गए। 
 
विज्ञापन

3 of 12
इसी ट्रेलर ने श्रद्धालुओं को कुचला - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के बांसगांव थानाक्षेत्र के हरदीचक निवासी त्रिलोकी चौरसिया ने नंदगंज थाने में अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के अनुसार, वह पत्नी सुधा चौरसिया और गांव के अन्य 24 लोगों के साथ पिकअप से महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे। वापस आते समय शुक्रवार की दोपहर 02:40 बजे रेवसा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी अज्ञात वाहन ट्रेलर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। 

4 of 12
गाजीपुर हादसे में मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मुक्तिपथ पर एक साथ जलीं सात चिताएं, रो पड़ा पूरा गांव
सुबह के सन्नाटे के बीच शनिवार भोर में खजनी के हरदीचक गांव में अचानक चीख-पुकार मच गई। गाजीपुर सड़क हादसे में मरने वाले आठ लोगों के शव भोर में जैसे ही गांव पहुंचे परिजनों के साथ-साथ पूरा गांव रो पड़ा। कुछ देर बाद मृतकों में एक खोराबार की रहने वाली महिला का शव उसके परिजन अपने साथ लेते गए। इसके बाद हरदीचक के ग्रामीण मृतकों के परिजनों के साथ सुबह करीब 11 बजे शव लेकर माल्हनपार-खजनी मार्ग पर पहुंच गए और सरकारी सहायता दिलाने की मांग करने लगे। 
विज्ञापन

5 of 12
एंबुलेंस में गठरी में रखे शव - फोटो : अमर उजाला
इससे वहां जाम लग गया। इसकी सूचना पर अपर जिलाधिकारी पुरुषोत्तम गुप्ता, उपजिलाधिकारी खजनी कुंवर सचिन सिंह और सीओ बांसगांव दरवेश सिंह वहां पहुंचे और परिजनों को मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। इस कारण करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। इसके बाद गोला के मुक्ति पथ पर एक साथ सभी शवों का दाह संस्कार हुआ। 
 
विज्ञापन

6 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
सुबह चार बजे शव पहुंचे गांव
गाजीपुर में शुक्रवार को हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही गांव की महिला प्रधान के पति बृजेश सिंह व पूर्व प्रधान गोलू सिंह परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों के साथ घटना स्थल रवाना हो गए थे। देर शाम वहां शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर गांव के लिए रवाना हुए और शनिवार सुबह करीब चार बजे गांव पहुंचे। 

 
विज्ञापन

7 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मेरी अर्थी उठने का समय आ रहा था, इससे पहले ही बेटा चला गया। अब मेरी अर्थी को कौन कंधा देगा। मेरी नातिन भी हमेशा के लिए छोड़कर चली गई। अपनी आंखों के सामने बेटे और नातिन की लाश देखूंगा कभी नहीं सोचा था।-शंभू सिंह, मृतक, अमर सिंह के पिता 
 

8 of 12
श्रद्धालुओं के शवों को इकट्ठा करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी को वस्त्र देकर खुशी खुशी स्नान के लिए भेजा था। बोला था कि कपड़े साथ लेकर स्नान कर लेना। सबकुछ अच्छे से निपटाकर आ रही थी, मुझे नहीं पता था कि घर शव आएगा। त्रिलोकी चौरसिया, सुधा के पति 

 

9 of 12
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पत्नी से दोपहर में आखिरी बार बात हुई थी। वह बोली कि शाम तक घर आ जाऊंगी। सभी लोग रात का भोजन साथ करेंगे। मैं इंतजार करता रह गया, उसकी मौत की सूचना आई। संजय यादव, पुष्पा के पति 

10 of 12
पूछताछ करतीं डीएम आर्यका अखौरी - फोटो : अमर उजाला
एक और तीर्थयात्री की मौत मृतकों की संख्या अब 9 हुई 
वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर रेवसा गांव के समीप हुए सड़क हादसे में घायल एक और महिला तीर्थयात्री की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। तीन घायलों को लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से आरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य 10 घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 

 

11 of 12
हादसे में क्षतिग्रसत गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
हादसे में नौ श्रद्धालुओं की हुई मौत
वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर 02:40 बजे महाकुंभ से गोरखपुर लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने कुचल दिया था। 15 लोग घायल हो गए थे। जबकि आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। रात में ढाई बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र के हरदीचक गांव निवासी सुभावती (40) पत्नी शिव ने भी दम तोड़ दिया। 

 
विज्ञापन

12 of 12
हादसे के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर घर भेज दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बल्लोचक गांव की गंगा (55), लालदेवी (55) और हरदीचक निवासी सोमारी (55) को उनके परिजन तीन लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले गए हैं। 

हादसे में कुल नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद सभी शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की मांग पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया है।- दिनेश कुमार, एडीएम, गाजीपुर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें