फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ और मऊ में खतरे के निशान से ऊपर घाघरा, बाकी नदियों का पूर्वांचल में ऐसा है हाल

Thu, 02 Aug 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
water level - फोटो : अमर उजाला

लगातार बारिश से गंगा और घाघरा का जलस्तर बढ़ाव पर है। आजमगढ़ में आठ घर और 20 बीघे जमीन कटान की भेंट चढ़ गई तो बलिया में एक कटर का निचला हिस्सा बह गया। हालांकि वाराणसी में गंगा घटी हैं। आजमगढ़ में घाघरा बुधवार को डिघिया नाले पर खतरे के निशान से सात सेमी ऊपर बह रही है। तटवर्ती लोगों में दहशत है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यहां जलस्तर 70.47 मीटर दर्ज किया गया। पानी 24 घंटे में तीन सेमी बढ़ रहा है। सेमरी में आठ घर और 20 बीघे जमीन कटान की जद में आ चुकी है। 60 मजरों पर खतरा बना हुआ है। कई संपर्क मार्गों पर पानी लग गया है। मऊ में घाघरा खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे 69.65 मीटर पर बह रही थी। यहां 24 घंटे में पांच सेमी पानी बढ़ रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
water level - फोटो : अमर उजाला
बलिया में जयप्रकाशनगर के चांददियर पंचायत के टोला फतेहराय गांव के उत्तरी छोर के निचले इलाके में घाघरा का पानी फैलने लगा है। चंदौली और मिर्जापुर में गंगा का पानी तीन सेमी प्रति घंटे तो भदोही में ढाई घंटे में दो सेंटीमीटर बढ़ रहा है, जबकि गाजीपुर में स्थिर है। बलिया में गंगा एक सेमी प्रति घंटे बढ़ रही हैं। 

 

4 of 8
water level - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ के गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगापुर में बनाए गए तीन कटर में से एक का निचला हिस्सा बह गया। गंगापुर से केहरपुर तक कटान तेज हो गई है। उधर, वाराणसी में मंगलवार की रात से पानी कम होने लगा है। मंगलवार को गंगा का जल स्तर 65.83 पर था वह बुधवार को पांच सेमी घटकर 65.78 मीटर पर आ गया। 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में कई दिनों से घाघरा में बढ़ाव-उतार जारी है।  बुधवार को डिघिया नाले पर घाघरा खतरा बिंदू से सात सेमी ऊपर बह रही है। यहां जलस्तर 70.47 मीेटर दर्ज किया गया। वहीं बदरहुआ नाले पर जलस्तर 71.32 मीटर दर्ज किया गया। यहां पर घाघरा फिलहाल लाल निशान से सात सेमी. नीचे बह रही है। घाघरा में 3 सेमी. की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। वहीं सेमरी गांव में जबर्दस्त कटान हो रही है। पिछले चौबीस घंटे में 8 घर और 20 बीघे जमीन कटान की जद में आ चुकी है वहीं 60 मजरों पर खतरा बना हुआ है।  क्षेत्र के दर्जनों गांवों के संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी जमा है। 
विज्ञापन

6 of 8
water level - फोटो : अमर उजाला
मऊ में बुधवार को घाघरा नदी का जलस्तर  69.65 मीटर रहा। यह खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे है। गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर है।  24 घंटे में पांच सेमी की गति से बढ़ाव।
विज्ञापन

7 of 8
water level - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के बाद गंगा के जल स्तर में बढ़ाव काफी तेजी से हो गया था। इससे काशी के घाटों का संपर्क टूट गया है। छोटे-छोटे मंदिरों में पूजा पाठ बंद हो गया है। पिछले पांच छह दिनों से जिस गति से गंगा बढ़ रही थीं, उस हिसाब से जल्द ही वो खतरे के निशान को पार कर जातीं लेकिन मंगलवार की रात से पानी कम होने लगा है, मंगलवार को गंगा का जल स्तर 65.83 पर था वह जल स्तर पांच सेमी घटकर 65.78 मीटर पर आ गया है।
 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भदोही में दो दिन स्थित रहने के बाद बुधवार को फिर से गंगा के जलस्तर में मामूली बढ़ाव शुरू हो गया है। सीतामढ़ी में केंद्रीय जल आयोग ने शाम छह बजे 73 मीटर गंगा का जलस्तर रिकार्ड किया है। ढाई घंटे में दो सेंटीमीटर की गति से जलस्तर बढ़ रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें